Home
News

फेसबुक की वजह से बंद होने वाली हैं ढेरों डेटिंग एप

By Deepa Shrivastava

मोबाइल डेटिंग एप टिंडर और बंबल को चुनौती देने के लिए फेसबुक ने अपनी डेटिंग परियोजना का आंतरिक रूप से अपने कर्मचारियों के बीच परीक्षण शुरू कर दिया है। द वर्ज में शुक्रवार को प्रकाशित रपट के मुताबिक, एक स्वतंत्र एप विश्लेषक जेन मंचुन वोंग ने डेटिंग फीचर के परीक्षण के साक्ष्य इकट्ठा किए और उसे ट्विटर पर साझा किया।

इसके स्क्रीनशॉट में लिखा गया, यह उत्पाद अमेरिका के फेसबुक कर्मचारियों के लिए है, जिन्होंने फेसबुक के नए डेटिंग उत्पाद के परीक्षण में शामिल होने का फैसला किया है।

रपट में कहा गया है कि फेसबुक ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे उनके डेटिंग प्रोफाइल में फर्जी डेटा का प्रयोग और कंपनी इसे सार्वजनिक रूप से लांच करने से पहले इन सभी डेटा को डिलिट करने का फैसला किया है।

स्क्रीनशॉट में आगे लिखा गया है, इस उत्पाद के परीक्षण में शामिल होना पूरी तरह से स्वैच्छिक है और इससे आपकी नौकरी पर कोई असर नहीं होगा।

सोशल मीडिया दिग्गज ने हालांकि बाद में स्वीकार किया कि वह मुख्य फेसबुक एप के अंदर डेटिंग एप का परीक्षण कर रही है, लेकिन इससे अधिक कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

फेसबुक की वजह से बंद होने वाली हैं ढेरों डेटिंग एप

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा, इसे दीर्घकालिक रिश्ते जोड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है, महज एक रात के संबंधों के लिए नहीं।

उन्होंने आगे कहा, हम इसे निजता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन कर रहे हैं। आपके मित्र आपके डेटिंग प्रोफाइल को नहीं देख पाएंगे और आपको केवल उन लोगों से डेटिंग करने की सलाह मिलेगी, जो आपकी मित्रता सूची में नहीं होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Two months after announcing the product at its F8 developer conference, Facebook is testing its dating product internally with employees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X