फेसबुक की मैसेंजर सर्विस को 50 करोड़ लोग यूज़ करते हैं क्या आप भी उनमें से एक हैं ?
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि उसकी नई मैसेंजर सेवा के उपयोगकर्ताओं की संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि मैसेंजर एप्प के उपयोगकर्ताओं की संख्या अप्रैल में 20 करोड़ थी, जो अब दोगुने से भी अधिक हो गई है। फेसबुक ने पहले कहा था कि वह अपने उपयोगकर्ताओं को एप्प डाउनलोड करने के लिए बाध्य करेगी, जिसके लिए कंपनी की काफी आलोचना हुई थी। इस एप्प के जरिए मोबाइल से संदेश भेजा जा सकता है और यह नेटवर्क में शामिल दूसरे फेसबुक उपयोगकर्ता को फेसबुक पृष्ठ पर मिल सकता है। एप्प को 2011 में लांच किया गया था और कंपनी ने पिछले जुलाई में आक्रामक तौर पर इसका प्रचार शुरू किया था।
अगर आप फेसबुक मैसेजर का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो आज ही अपने एंड्रायड फोन में इसे डाउनलोड कीजिए और फ्री कॉल के साथ फ्री चैटिंग का मज़ा ले सकते हैं।
1
सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर के आईकॉन पर क्लिक करें।
2
गूगल प्ले एकाउंट ओपेन करने के बाद उसमें फेसबुक मैसेंजर सर्च करें।
3
फेसबुक मैसेंजर सर्च करने के बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर क्लिक करें ।
4
इंस्टॉल ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके फोन में टर्म और कंडीशन को एक्सेप्ट करें।
5
टर्म और कंडीशन एक्सेप्ट करने के बाद फेसबुक मैसेंजर आपके फोन में इंस्टॉल होना शुरु हो जाएगा।
6
जब फेसबुक मैसेंजर फोन में इंस्टॉल हो जाए तो उसे ओपेन करें, अपनी फेसबुक आईडी और पासवर्ड डॉलकर फोन कॉल के साथ दोस्तों के साथ चैटिंग करें।
7
फेसबुक मैसेंजर इंस्टॉल होने के बाद आपके फोन की होम स्क्रीन में इसका एक शार्टकट आईकॉन भी बन कर आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







