आत्महत्या रोकने के लिए फेसबुक ने शुरू की नई सेवा

सोशल नेटवर्किंग क्षेत्र की दिग्गज वेबसाइट फेसबुक ने लोगों को आत्महत्या से बचाने के लिए एक अनोखी एप्लीकेशन लांच की है। इस नई एप्लीकेशन की मदद से लोग सीधे काउंसलर से अपनी मानसिक परेशानी को लेकर चैटिंग कर सकेंगे।फेसबुक के प्रवक्ता फ्रेडरिक वोलन्स के अनुसार फेसबुक में कंटेट के साथ एक विकल्प दिया जाएगा जिसमें आत्महत्या के विचार रखने वाला व्यक्ति के द्वारा क्लिक करते ही कंपनी को उस व्यक्ति के बारे में पता चल जाएगा और काउंसलर सीधे उस व्यक्ति से संपर्क कर परेशानी हल करेगा।
जानकारों के अनुसार अकेले अमेरिका में ही हर दिन 100 से ज्यादा लोग आत्महत्या करते है जो काफी चौंकाने वाली तथ्य हैं। वहीं एक सर्वे के मुताबिक पता चला है 18 वर्ष से अधिक की उम्र के करीब 80 लाख अमरीकियों ने पिछले साल आत्महत्या के बारे में सोचा था।
इसके अलावा यह भी पता चला है पूरी दुनिया में कई लोगों ने फेसबुक पर आत्महत्या करने से पहले कई टिप्पणियों को पोस्ट किया है। फेसबुक के प्रवक्ता के अनुसार यह नई सेवा फिलहाल अमरीका और कनाडा में ही उपलब्ध कराई जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications








