Home
News

नेपाल में लाखों लोगों को मिला रहा है फेसबुक

नेपाल में पिछले सप्ताह आए भूकंप में 70 लाख लोगों ने दुनियाभर में रह रहे अपने 15 करोड़ परिजनों और मित्रों तक पहुंचने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में बताया गया है कि सोशल नेटवर्किं ग साइट ने केवल दो दिनों में भूकंप पीड़ितों के लिए एक करोड़ डॉलर की सहायता राशि जुटा ली है।

नेपाल में लाखों लोगों को मिला रहा है फेसबुक

पढ़ें: 15 मिनट में बिक गए 1 लाख लिनोवो ए 6000 प्‍लस स्‍मार्टफोन

फेसबुक के संस्थापकों में से एक मार्क जुकरबर्ग ने कहा, "हमने 'सेफ्टी चेक' फीचर शुरू किया था और इलाके में 70 लाख से अधिक लोगों ने स्वयं को सेफ चिन्हित किया है।" बयान में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त फेसबुक ने लोगों को स्थानीय राहत कार्यो का समर्थन करने का विकल्प दिया था और केवल दो दिनों में पांच लाख लोगों ने दान दिया और हमने राहत कार्यो का समर्थन करने के लिए 1 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

बयान में कहा गया है, "इसके अलावा फेसबुक प्रभावित क्षेत्रों की मदद करने के लिए 20 लाख डॉलर की सहायता देगा। इसके अलावा फेसबुक के स्वामित्व वाली मैंसेजिंग सर्विस व्हाट्स एप्प का इस्तेमाल नेपाल और पूरे क्षेत्र में राहत कर्मियों की मदद और समन्वय स्थापित करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में कैसे पहुंचा जाए इसका पता लगाने में किया जा रहा है।

जुकरबर्ग ने कहा, "कठिन समय में पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आते लोगों को देखना प्रेरणादायी है।" हिमालय की गोद में बसे नेपाल में पिछले शनिवार को आए भूकंप में अभी तक 6,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और यह संख्या 10,000 तक पहुंचने की आशंका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Over seven million people in Nepal used Facebook to reach out to over 150 million friends and family members across the globe after last week's devastating earthquake, a company official said in a statement on Friday.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X