हर महीने 5 लाख लोग होते हैं रिवेंज पॉर्न का शिकार, फेसबुक को मिली शिकायतें
आजकल लोगों ने किसी से बदला लेने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जिसकी नतीजा है कि सोशल मीडिया कंपनियों को भी बेहद चौकन्ना होना पड़ रहा है। हाल ही में आई एनबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक को हर महीने रिवेंज पॉर्न की लगभग 5 लाख शिकायतें मिलती हैं।

क्या है रिवेंज पॉर्न
जब किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उनकी बेहद पर्सनल तस्वीरों और वीडियो को ऑनलाइन या किसी और तरीके से अपलोड किया जाए, जिसका मकसद उस व्यक्ति को परेशान करना और शर्मिंदा करना होता है। तो ऐसी तस्वीरों/वीडियो को रिवेंज पॉर्न कहा जाता है। अक्सर महिलाओं के चरित्र का हनन करने के लिए पुरूष ऐसा करते हैं। अक्सर महिला का एक्स साथी अपने अंतरंग पलों की तस्वीरें अपलोड कर देता है या फिर कई बार ये चीज़ें पीड़ित के डिजिटल आर्काइव या आई-क्लाउड से भी चुरा ली जाती है।
रिवेंज पॉर्न के खिलाफ फेसबुक की कोशिश
इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, मैंसेजर से स्वामित्व वाली कंपनी फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म से रिवेंज पॉर्न को रोकने या हटाने के लिए काफी समय से टूल पर काम कर रही है। साल 2019 के मार्च में फेसबुक ने रिवेंज पॉर्न (जिसे नॉन-कन्सेंश्यूअल इंटिमेट इमेज भी कहते हैं) को रोकने के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड टूल को लॉन्च किया था। एक ऐसा टूल है जो खुद अश्लील फोटोज और वीडियोज को पहचान कर उसे रिमूव करेगा।
इस टूल के पीछे फेसबुक का मकसद था कि यूज़र के रिपोर्ट करने से पहले ही आपत्तिजनक कॉन्टेंट को हटाया जा सके। इसके अलावा साल 2017 में भी कंपनी ने एक पायलट प्रोग्राम लॉन्च किया था। इसके तहत फेसबुक ने यूज़र्स से अपनी इंटीमेट इमेजेस कंपनी से शेयर करने को कहा था ताकि कंपनी ऐसी तस्वीरों को भविष्य में सोशल नेटवर्क पर फैलने से रोक सके। कंपनी को इसमें निगेटिव रिएक्शन्स का सामना करना पड़ा था जिसके बाद साल 2018 में भी एक रिसर्च प्रोग्राम शुरू किया गया था। जिसका मकसद था रिवेंज पॉर्न को रोकना और इसकी पीड़ितों की मदद करना।
रिवेंज मामलों पर रिपोर्ट
फेसबुक में प्रॉडक्ट पॉलिसी रिसर्च की हेड राधा प्लम्ब ने एनबीसी न्यूज को बताया कि हमारी प्रोडक्ट टीम ये पता लगाने में जुटी है कि रिवेंज पॉर्न को कैसे रोका जाए। जो कि यूज़र्स द्वारा रिपोर्ट्स का जवाब देने से बेहतर विकल्प होगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस मामले पर फेसबुक की एक अलग से टीम हायर की गई है।
रिवेंज पॉर्न की टीम
फेसबुक के कॉन्टेंट मॉडरेटर्स को छोड़कर ये एक 25 लोगों की टीम है, जो कि नॉन-कन्सेंश्यूअल इंटिमेट इमेज के खिलाफ काम करती है। टीम का मेन मोटिव है कि यूज़र्स के रिपोर्ट करने से पहले ही आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद की से रिवेंज पॉर्न को रिमूव करना और इसको फैलने से रोकना।


Click it and Unblock the Notifications








