Home
News

रिवेंज पोर्न पर रोक लगाने Facebook ने जारी किया पायलेट प्रोग्राम

By Neha
Facebook Two factor authentification : Stay safe from hackers (Hindi)

सोशल मीडिया कम ही समय में एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां कोई भी यूजर किसी भी तरह का कंटेंट पोस्ट कर सकता है। टॉप सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक एक तरह तो फेक न्यूज से निबटने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अपने प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट रोकने की भी तैयारी में है। फेसबुक ने हाल ही में रिवेंज पोर्न के बढ़ते हुए मामले देखते हुए पायलेट प्रोग्राम लॉन्च करने का ऐलान किया है। फिलहाल इस प्रोग्राम की टेस्टिंग ऑस्ट्रेलिया में चल रही है। इसके बाद इसे फीचर के तौर पर यूएस, यूके और कनाडा यूजर्स के लिए फेसबुक, मैसेंजर, और इंस्टाग्राम पर रोल आउट कर दिया जाएगा।

रिवेंज पोर्न पर रोक लगाने Facebook ने जारी किया पायलेट प्रोग्राम

बता दें कि जब कोई व्यक्ति किसी परिचित शख्स से बदला लेने के लिए निजी पलों की सेक्स संबंधी तस्वीरें/वीडियो वगैरह फेसबुक जैसी सोशल वेबसाइटों पर शेयर करता है, तो उसे रिवेंज पोर्न कहते हैं। रिवेंज पोर्न के मामले पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़े हैं। फेसबुक ने इसी साल अप्रैल में इस तरह के कंटेंट को रोकने के लिए एक टूल पेश किया था, लेकिन अब फेसबुक इस तरह के कंटेंट को बड़े स्तर पर रोकना चाहता है।

जानकारी के मुताबिक, फेसबुक एक बार बैन कर दी गईं इस तरह की तस्वीरों और वीडियो को दोबारा शेयर होने से रोकेगा। यह एक फोटो मैचिंग सॉफ्टवेयर होगा, जो बैन की हुई तस्वीर को पहचानकर उसे फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम और मेसेंजर पर भी अपलोड नहीं होने देगा। फेसबुक के पिछले टूल में इस तरह का कंटेंट तुरंत ब्लॉक नहीं हो रहा था।

इसके बाद फेसबुक की कम्युनिटी ऑपरेशन टीम ने फेसबुक पर रिवेंज पोर्न रोकने के लिए फोटो मैचिंग तकनीक का उपयोग किया। इस फीचर के आने के बाद लोग अपनी इंटीमेट तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर किए जाने से रोक पाएंगे। बता दें कि इंडिया में भी पिछले कुछ समय में इस तरह के मामले सामने आए हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फीचर को टेस्टिंग के बाद भारतीय यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
facebook roll out pilot program for revenge obscene materials. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X