Home
News

क्या आपका Facebook अकाउंट लॉक हो गया है, तो अब लाइव चैट सपोर्ट से फेसबुक करेगा आपकी मदद

मेटा (Meta) पहले (Facebook) ने अंग्रेजी बोलने वाले यूजर्स के लिए एक लाइव चैट सपोर्ट का नया फीचर शुरू किया है, जिसमें क्रिएटर भी शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न कारणों से अपने फेसबुक अकाउंट (Facebook Account) का एक्सेस खो दिया है। यह प्रणाली उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी होगी जो नहीं जानते कि खोए हुए फेसबुक अकाउंट को कैसे दुबारा प्राप्त किया जा सकता है और इसके लिए किससे संपर्क किया जाए।

क्या आपका Facebook अकाउंट लॉक हो गया है, तो अब लाइव चैट सपोर्ट से फेसबुक करेगा आपकी मदद

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक फिलहाल इस फीचर को क्रिएटर्स के बीच टेस्ट कर रहा है। तो आइए हम जानते हैं Facebook के इस नए लाइव चैट सपोर्ट के बारे में विस्तार से, और भी जानने की कोशिश करेंगे कि यह काम कैसे करेगा।

Facebook ने लॉन्च किया नया लाइव चैट सपोर्ट

Facebook का लाइव चैट सपोर्ट फीचर अब उन लोगों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने अनयुज्युअल एक्टिविटिज को देखने और कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने के कारण अपने खाते पर नियंत्रण खो दिया है या सस्पेंड हो गया है। यह फिलहाल फेसबुक एप पर उपलब्ध है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह पहला ऐसा मौका है जब Facebook ने किसी यूजर के अकाउंट को सस्पेंड हो जाने के बाद लाइव चैट के माध्यम से मदद करेगा।

जब आप अपने अकाउंट का एक्सेस खो देते हैं और लॉग इन करने में असमर्थ होते हैं, तो एक लाइव चैट प्रॉम्प्ट दिखाई देगा। पॉप-अप मैसेज यह है कि यूजर्स किसी हेल्प एजेंट से बात कर सकते हैं यदि उन्हें कोई समस्या है।

Facebook 'Chat to Us' ऑप्शन पर क्लिक करने पर एक नई चैट विंडो ओपन जाएगी। इस तरह आप कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव से बात कर सकते हैं। वे आपका अकाउंट वापस पाने में आपकी सहायता करेंगे। यूएस में क्रिएटर्स जिनके पास रिलेशनशिप मैनेजर नहीं है, वे लाइव चैट सपोर्ट के जरिए फेसबुक से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

फिलहाल यह टेस्टिंग फेज में है। इसे चुनने वाले क्रिएटर्स को Instagram और Facebook पर एक आमंत्रण प्राप्त होगा।

फेसबुक ने अपने ब्लॉग में कहा है कि वह मुख्य रूप से क्रिएटर्स के लिए गाली-गलौज करने वाले कीवर्ड ब्लॉकिंग टूल्स, सस्पेंड/बैन कंट्रोल और मजबूत कमेंट कंट्रोल सहित कई कमेंट मॉडरेशन टूल्स को रोल आउट कर रहा है।

कुल मिलाकर यह अब यूजर्स के लिए बहुत काम का फीचर रहने वाला है क्योंकि बहुत से यूजर्स ऐसे हैं जो अपनी गलती भले वो अनजाने में भी हुई वो के कारण अपने फेसबुक खाते से कंट्रोल खो देते हैं या सस्पेंड हो जाता है। अब इस लाइव चैट सपोर्ट के माध्यम से समस्या को सुलझा सकेंगे। अभी इसकी टेस्टिंग US में की जा रही है जिसे जल्द ही सभी के बीच लाया जा सकता है।

इस प्रकार अगर आपको भी अंग्रेजी बोलनी आती है और आपका अकाउंट सस्पेंड हो गया है या किसी अन्य कारण उसको लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं तो अब आप Facebook के इन लाइव चैट सपोर्ट की मदद इसका समाधान हो पायेगा। हालांकि अभी यह टेस्टिंग में चल रहा है और साथ ही आपको अंग्रेजी बोलनी भी आनी चाहिए, क्योंकि फेसबुक का कर्मचारी सिर्फ अंग्रेजी में ही बातचीत कर पायेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook Rolling Out new Live Chat Support For Those Who Lose Account Access
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X