यंगस्टर के बीच घट रही है फेसबुक की लोकप्रियता
एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि किशोर-किशोरियों में पिछले साल की तुलना में इस साल फेसबुक की लोकप्रियता घट गई है। पिछले साल के 94 फीसद के मुकाबले अब 88 फीसद किशोर-किशोरियां ही फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया वेबसाइट 'सीएनईटी' की रपट के अनुसार, इस सोशल नेटवर्किं ग साइट की लोकप्रियता अन्य आयुवर्ग के लोगों के बीच भी घट रही है।
राष्ट्रपति भवन घूमना चाहते हैं तो यहां से बुक करें ऑनलाइन टिकट
फेसबुक की लोकप्रियता को लेकर यह सर्वेक्षण बाजार शोध फर्म फ्रैंक एन. मजीद एसोसिएट्स ने कराया है। सर्वे में सामने आया है कि अमेरिका में 13 से 17 वर्षीय लोगों के बीच फेसबुक का प्रयोग इस साल घटकर 88 फीसद हो गया है। वर्ष 2013 में यह 94 और 2012 में 95 फीसदी था। इस शोध में अन्य आयुवर्ग के लोग भी शामिल थे। इसके नतीजे बताते हैं कि पिछले दो वर्षो में फेसबुक प्रयोगकर्ताओं की संख्या 93 फीसदी से घटकर 90 फीसद हो गई है।

अन्य सर्वेक्षणों में भी पाया गया है कि किशोर-किशोरी इंस्टाग्राम जैसी अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों का रुख कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अब फेसबुक का ही स्वामित्व है।यह सर्वेक्षण 1,934 लोगों पर किया गया था और इसमें सिर्फ स्मार्टफोन रखने वाले लोग शामिल थे।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications