मैगजीनों की पहली पसंद है फेसबुक
सिर्फ दोस्तों या नए लोगों से जुड़ने के लिए नहीं, बल्कि ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए भी फेसबुक का अच्छा खासा प्रयोग हो रहा है। प्रशंसकों को आकर्षित करने और 'लाइक' एकत्र करने केमामले में भी फेसबुक, लोकप्रिय पत्रिकाओं के ब्रांडों की पहली पसंद है। अमेरिकी गैर लाभकारी संस्था, एसोसिएशन ऑफ मैग्जीन मीडिया (एमपीए) द्वारा जारी 'सोशल मीडिया रिपोर्ट' ने फेसबुक, ट्विटर और गूगल प्लस पर 166 मैग्जीन मीडिया ब्रांडों के प्रशंसकों और 'लाइक' का विश्लेषण किया।
रिपोर्ट में पिछले तीन महीनों का आंकड़ा संग्रहित किया गया। कैपिटल न्यूयॉर्क के मुताबिक, रिपोर्ट में बताया गया कि उद्योग की सोशल मीडिया पर हुई कुल बातचीत में से 49.8 फीसदी बातचीत फेसबुक पर हुई। सभी सोशल मीडिया मंचों पर सबसे ज्यादा 'लाइक' 'नेशनल जियोग्राफिक' को मिले, जबकि 'टाइम डॉट कॉम' दूसरे स्थान पर रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में इंस्टाग्राम थोड़ा धीमा है, लेकिन उपस्थिति स्थापित करने के लिए यह मैग्जीन ब्रांडों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। रिपोर्ट में बताया गया कि पुरुषों की जीवनशैली पत्रिका 'प्लेब्वॉय' की नई वेबसाईट को फेसबुक पर 162 करोड़ 'लाइक' मिल चुके हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications