Home
News

Facebook यूजर्स से मांगेगा तस्वीर, नहीं देने पर बंद होगा अकाउंट

By Neha
Facebook Two factor authentification : Stay safe from hackers (Hindi)

अगर आप सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के यूजर हैं, तो आपके लिए ये खबर खास है। फेसबुक अपने दो अरब से ज्यादा यूजर्स से अब उनकी तस्वीरें मांगेगा। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों ? तो बता दें कि ऐसा फेसबुक अपने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए ही कर रहा है। फेसबुक जल्द ही लॉगइन के साथ आपकी साफ सी तस्वीर अपलोड करने को कहेगा। साफ सी तस्वीर का मतलब है कि उस तस्वीर में आपका साफ चेहरा साफ तरीके से नजर आना चाहिए। तस्वीर न देने पर फेसबुक ऐसे यूजर्स का अकाउंट बंद भी कर सकता है।

Facebook यूजर्स से मांगेगा तस्वीर, नहीं देने पर बंद होगा अकाउंट

द वायर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक अब अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए कैप्चा का इस्तेमाल करेगी। ये कैप्चा आपकी तस्वीर होगा, जिससे ये सुनिश्चित किया जा सकेगा कि फेसबुक यूजर ह्यूमन है न कि रोबोट। फेसबुक के इस नए फीचर की जानकारी तब हुई जब हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया।

इसमें कहा गया, "कृपया अपना फोटो अपलोड करें, जिसमें आपका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखता हो। हम इसकी तहकीकात करेंगे और उसके बाद हमेशा के लिए इसे डिलीट कर देंगे।" फेसबुक ने बाद में इस फीचर को कंफर्म करते हुए बताया "फेसबुक पर संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल करना है।"

इस फीचर के जरिए फेसबुक संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करेगा। अकाउंट के वैरिफिकेशन के लिए फेसबुक ये देखेगा कि वो तस्वीर यूनिक है या नहीं। तस्वीर देने के बाद यूजर का अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा और एक मैसेज नजर आएगा, जिसमें लिखा होगा, "आप अभी लॉग इन नहीं कर सकते। हम आपके तस्वीर की समीक्षा करने के बाद आपसे संपर्क करेंगे। सुरक्षा सावधानी के तहत आपको फेसबुक से लॉग आउट किया जाता है।"

बता दें कि ये यूजर्स की सुरक्षा के लिए लाया जा रहा फेसबुक का ये फीचर उन यूजर्स के लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है, जो फेसबुक अकाउंट पर अपनी रियल तस्वीरें लगाना नहीं पसंद करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook will soon ask a photo of yourself which clearly shows your face. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X