व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है फेक 498 रु का फ्री जियो रिचार्ज ऑफर
जब भी किसी चीज की मांग ज्यादा बढ़ जाती है तो उसे पूरा करने के लिए लोग नए-नए तरीके निकालना शुरु कर देते हैं, इसका ताजा उदाहरण ऑनलाइन देखने को मिल रहा है जिसमें कई यूजर्स को फेक जियो प्लान का एसएएमस भेजा जा रहा है। इस मैसेज में लिखा है
''Jio इस कठिन परिस्थिति में दे रहा है सभी इंडियन यूजर को 498 रुपए का फ्री रिचार्ज, तो अभी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके अपना फ्री रीचार्ज प्राप्त करें...https:jionewoffer.online..कृपया ध्यान दे: यह ऑफर केवल 31 March तक ही सिमित है!''
अगर आपके फोन में भी ये SMS आया है तो जरा सावधान हो जाए क्योंकि ये फेक मैसेज है कंपनी ने इस तरह का कोई प्लान भारतीय यूजर्स के लिए पेश नहीं किया है। अगर आप मैसेज को ध्यान से पढ़ेंगे तो खुद ही जान जाएंगे ये फेक है इसमें कई शब्द गलत लिखे हुए हैं साथ ही एक फेक यूआरएल भी दिया गया है इस फेक URL पर क्लिक करने पर एक पेज ओपेन होगा जिसमें नीचे की ओंर एक छोटा सा फार्म मिलेगा जिसमें आपसे जियो नंबर और कुछ दूसरी जानकारी मांगी जाएगी। भूलकर इसमें अपनी कोई भी डीटेल न भरें।

चोरी हो सकती है आपकी निजी जानकारी
अगर आपके फोन या फिर मेल में इस तरह का कोई भी लिंक या मेल आता है तो उसमें कुछ भी भरने से बचें, इनके द्वारा हैकर आपकी जानकारी को चुरा कर उसे दूसरे कामों में लगाते हैं कभी-कभी ये आपके फोन को हैक कर उसका गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
News Source- Amar Ujala


Click it and Unblock the Notifications









