Fastag यूजर्स को बड़ी राहत, FasTAG KYC की अपडेट कराने की समयसीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक करें पूरी
FASTag KYC Last Date Extended: फास्टैग यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने राहत देते हुए फास्टैग केवाईसी अपडेट करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फास्टैग केवाईसी अपडेट कराने के लिए फास्टैग यूजर्स को एक महीने का और समय दिया है। इससे पहले केवाईसी पूरी करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2024 थी। जिसे बढ़ा कर अब 29 फरवरी तक कर दिया गया है।

15 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कहा था कि, बैंक अधूरे केवाईसी वाले फास्टैग को 31 जनवरी 2024 के बाद निष्क्रिय कर देंगे। बता दें, इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की सुविधा को बढ़ाने और टोल प्लाजा पर वाहनों की बिना किसी बाधित आवाजाही को संभव बनाने के लिए NHI ने 'एक वाहन, एक फास्टैग' पहल लागू की है।
इसका मुख्य उद्देश्य कई वाहनों के लिए एक ही फास्टैग के इस्तेमाल या एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग जोड़ने को बढ़ावा देना है।
इस तारीख तक करें अपडेट- एनएचएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर केवाईसी की समयसीमा को बढ़ाने की जानकारी दी है। HHI ने लिखा है, 'फास्टैग यूजर्स एक वाहन - एक फास्टैग पहल को लागू करने और अपने फास्टैग के लिए केवाईसी को अपडेट करने की समय सीमा 29 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।'
ऐसे करे केवाईसीअपडेट- सबसे पहले आप https// fastag. ihmcl.com/ पर जाएं। यहां आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से लॉगइन करना होगा। इसके बाद आप डैशबोर्ड मेन्यू में माय प्रोफाइल ऑप्शन में जाएं और इसे ओपेन करें।

अब माय प्रोफाइल ऑप्शन में केवाईसी सब-सेक्शन में जाइए। यहां पर आपको आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद अब इसे सबमिट कर दें। ऐसे आप केवाईसी कर सकते हैं।
App के जरिए भी कर सकते हैं KYC- वाहन मालिक ने जिस कंपनी का फास्टैग लिया है, उसका फास्टैग वॉलेट एप्प अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। इसके बाद फास्टैग में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इसे लॉगइन करें। अब माय प्रोफाइल में जाकर केवाईसी पर क्लिक करें। यहां जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें। इस तरह आप आसानी से केवाईसी करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








