Home
News

FASTag KYC अपडेट का आज आखिरी दिन, यहां जानिए स्टेप बाय स्पेट प्रक्रिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag KYC के लिए 31 जनवरी की समय सीमा तय की है। इसलिए जिन उपयोगकर्ताओं के पास अपने वाहनों के लिए फास्टटैग है, उन्हें आज (31 जनवरी) तक केवाईसी अपडेट करना आवश्यक है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि, FASTag KYC जानकारी को 31 जनवरी 2024 तक अपडेट की जानी चाहिए।अगर केवाईसी जानकारी तय डेट तक अपडेट नहीं की जाती है, तो यहां तक ​​​​कि ऐसे मामलों में भी जहां फास्टटैग में शेष है, तो बैंक कथित तौर पर सभी फास्टटैग को निष्क्रिय कर देंगे।

FASTag KYC अपडेट का आज आखिरी दिन, यहां जानिए स्टेप बाय स्पेट प्रक्रिया

FASTTAG राजमार्गों पर टोल एकत्र करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली है, जो टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का भुगतान करने की प्रक्रिया को आसान बनाती है। तो चलिए जानते हैं कि, FASTag KYC कैसे अपडेट करें और क्या जरूरी दस्तावेज इसमें भरने होंगे।

फास्टटैग केवाईसी को अपडेट करने के लिए इन चरणों का पालन करें-

1: सबसे पहले फास्टटैग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2: अब अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और नंबर पर भेजे गए ओटीपी के साथ लॉग इन करें।
3: यहां मुख्य पृष्ठ पर मेरा प्रोफाइल ऑप्शन नोट करें और वहां केवाईसी टैब को क्लिक करें।
4: यहां दिए गए स्थान पर आवश्यक जानकारी दर्ज करें, सत्यापित करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें। चरण 5: फिर फास्टटैग केवाईसी अपडेट पूरा हो जाएगा।

FASTag KYC अपडेट का आज आखिरी दिन, यहां जानिए स्टेप बाय स्पेट प्रक्रिया

फास्टटैग केवाईसी अपडेट के लिए आवश्यक दस्तावेज - वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC कार्ड) - पहचान प्रमाण - पता का प्रमाण - एक पासपोर्ट साइज फोटो

FASTAG बैलेंस चेक की जानकारी उपयोगकर्ता FASTAG बैलेंस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। फास्टटैग बैलेंस को बैंक पोर्टल, स्मार्टफोन पर डिजिटल यूपीआई ऐप और एनएचएआई ऐप के जरिए भी चेक किया जा सकता है।

FASTag KYC अपडेट का आज आखिरी दिन, यहां जानिए स्टेप बाय स्पेट प्रक्रिया
  1. सबसे पहले Google Play Store को ओपेन करें। अब 'माई फास्टैग' ऐप पर जाएं।
  2. इसके बाद ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  3. अपने खाते में लॉग इन करें। यदि आप पहली बार ऐप का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको पंजीकरण करना होगा।
  4. लॉगिन के बाद आप उपलब्ध बैलेंस देख सकते हैं।

Paytm में ऐसे करें चेक- सबसे पहले स्मार्टफोन पर Paytm ऐप खोलें। बैलेंस एंड हिस्ट्री ऑप्शन पर जाएं। Paytm Balance के आगे डाउन एरो पर क्लिक करें। इसके बाद उपलब्ध फास्टटैग बैलेंस देखा जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The last date for Fastag KYC update is today 31st January. Let us know further how you can update KYC while sitting at home.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X