Home
News

इस Fathers Day 2023 पर अपने पिता को गिफ्ट करें ये 5 बेस्ट गैजेट्स, यहां देखें लिस्ट

Fathers Day 2023: अगर आप भी इस फादर्स डे पर अपने पिता को कुछ ऐसा गिफ्ट देने का प्लान कर रहे हैं, कि वे इसे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल कर सकें तो गैजेट्स आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पुरुषों को गैजेट्स से जुड़े आइटम्स काफी पसंद आते हैं। इसके साथ ही वे इसका भरपूर इस्तेमाल भी करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही गैजेट्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने पिता की हेल्थ से लेकर उनके रोजाना काम आने वाली चीजों को उन्हें गिफ्त कर सकते हैं।

Fire Boltt Dagger Lux Smartwatch

आप अपने पिता को इस फादर्स डे के मौके पर Fire Boltt Dagger Lux Smartwatch भी गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें आपको को ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा इस वॉच में यूजर 10 कॉन्टैक्ट्स को भी इसमें सेव कर सकते हैं। वॉच सिंकिंग कॉन्टैक्ट्स और कॉल हिस्ट्री को भी सपोर्ट करती है। कंपनी ने वॉच के राइट ओर दो फिजिकल बटन से लैस किया है। जो आपको महज 3,499 रुपये शुरुआती कीमत के साथ मिल जाएगी।

 Fathers Day 2023 पर अपने पिता को गिफ्ट करें ये 5 बेस्ट गैजेट्स

boAt Immortal 150 TWS Earbuds

इसके अलावा आप अपने पिता को गिफ्ट के तौर पर boAt Immortal 150 TWS Earbuds भी गिफ्ट कर सकते हैं। जिसे कंपनी ने भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स में एलईडी लाइट्स, 40 घंटे तक का प्लेबैक लाइ, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और के साथ कई और शानदार फैसलिटीज मिल रहे है। इसकी कीमत भी आपको 2000 रुपये से कम पड़ने वाला है। इसे आप 1,199 रूपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

Nokia C22 Smartphone

Nokia C22 स्मार्टफोन भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जिसे आप इस फादर्स डे पर गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें आपको कई धांसू फीचर्स के साथ तगड़ा बैटरी भी मल रहा है। इस फोन को आप नोकिया के ऑफिशियल साइड से कम कीमत में यानि कि, महज 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Sony X82L TV

स्मार्ट टीवी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Sony X82L TV जिसकी कीमत 1,29,900 रुपये है। लेकिन आप इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्रोमा से महज 87,390 रुपये में खरीद सकते हैं। इस 55 इंच के 4K Ultra HD LED Google TV के साथ आपको इसमें Live Colour Technology भी मिलेगी।

TECNO CAMON 20 PRO Smartphone

अगर आपके पिता मोबाइल फोन के शौकीन हैं तो आप उन्हें Tecno Camon 20 Pro Smartphone भी गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें आपको फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिल रहा है। इसकी कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन आप इसे 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ केवल 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can also gift gadgets to your father on this Father's Day 2023. Which he can use in his everyday life.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X