Home
News

Father's Day 2024 Gift Idea: अपने पापा को इस खास मौके पर गिफ्ट में दें ये बेहतरीन टैबलेट्स, बजट में भी हैं फिट

Father's Day 2024 Gift Idea: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि हम अपने पापा को ऐसे क्या गिफ्ट में दें, ताकि उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ सके। इसके साथ ही हम उस गिफ्ट में अपना प्यार भी साथ में पेक करके दे सकें और उन्हें इस बात का एहसास दिला सकें कि आप हमारे लिए कितने स्पेशल हो।

ऐसे में फादर्स डे के मौके पर आप भी सोच रहे हैं कि हम अपने पापा को ऐसा क्या गिफ्ट में दें, जो कि हमारे बजट में भी हो और उनके काम आ सकें। तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टैबलेट्स लेकर आए हैं, जो कि आपको अंडर 10,000 रुपये में मिल सकेंगे।

अपने पापा को Father's Day पर गिफ्ट में दें ये बेहतरीन टैबलेट्स

Father's Day पर अपने पापा को गिफ्ट में दें टैबलेट

हर साल जून के तीसरे रविवार को Father's Day मनाया जाता है और इस बार यह डे 16 जून यानी कल ही मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपने पापा को Honor, Samsung और Lenovo जैसे ब्रांड्स के टैबलेट गिफ्ट में दे सकतें हैं। यह टैबलेट्स कीमत में कम होने के साथ ही अच्छी सुविधाएं भी देते हैं। चलिए इन टैबलेट्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy Tab A 10.1

Samsung Galaxy Tab A 10.1 अपने पापा को इस स्पेशल डे पर गिफ्ट करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह टैबलेट आप Amazon से मात्र 9,649 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इस टैबलेट की परफॉर्मेंस भी बेहद स्मूथ है और कैमरा क्वालिटी भी काफी शानदार है।

अपने पापा को Father's Day पर गिफ्ट में दें ये बेहतरीन टैबलेट्स

इस टैबलेट के स्पेसिफिकेंशस की बात करे तो इसमें स्टोरेज के लिए 32 जीबी इंटरनल मेमोरी और 32 जीबी तक एक्सपैंडबल मेमोरी दी गई है। इस टैबलेट में 6150mAh की बैटरी दी गई है। वहीं स्क्रीन का साइज 10.1 इंच है।

Lenovo Tab M10

Lenovo एक विश्वसनीय ब्रांड है, जो कि माइक्रोफाइबर इंटीरियर के साथ आता है। यह टैबलेट खुद को स्क्रीन पर पर पड़ने वाली धूल और खरोंच से सुरक्षित करता है। मात्र 9,879 रुपये की कीमत पर इस टैबलेट को आप Amazon से खरीद कर अपने पापा को फादर्स डे पर गिफ्ट कर सकते हैं।

अपने पापा को Father's Day पर गिफ्ट में दें ये बेहतरीन टैबलेट्स

इस टैबलेट का वीडियो कॉलिंग और ऑडियो एक्सपीरियंस भी काफी शानदार है। यह टैबलेट 32 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ आता है, जिसमें 10.1 इंच की स्क्रीन दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Lenovo Tab M10 में 4850mAh की बैटरी दी गई है।

Honor Pad X8

Father's day पर अपने पिता को गिफ्ट में देने के लिए Honor Pad X8 भी एक बेहतरीन ऑप्शन में से एक हो सकता है। इस टैबलेट की परफॉर्मेंस भी काफी शानदार है और कंपनी इसे सिंगल चार्ज पर 14 घंटे की बैटरी लाइफ मिलने का दावा करती है। इस टैबलेट को आप महज 8,999 रुपये में Amazon से खरीद सकते हैं।

अपने पापा को Father's Day पर गिफ्ट में दें ये बेहतरीन टैबलेट्स

इस टैबलेट में 32 जीबी और 32 जीबी रैम का स्टोरेज दिया गया है। स्क्रीन का साइज 10.1 इंच है। डिस्प्ले रिजॉल्यूशन मैक्सिमम 1920 x 1200 पिक्सल है और वजन केवल 460 ग्राम का ही है। कोर प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek MT8786 8 प्रोसेसर मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Father's Day 2024 Gift Idea: Gift these great tablets to your father on this special occasion, they are also perfect in the budget
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X