FAU-G का क्रेज़ शुरू, 15 लाख से ज्यादा लोगों ने किया प्री-रजिस्ट्रेशन
पबजी गेम पर बैन होने के बाद भारत में बैटल गेम खेलने वाले गेमर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। गेमर्स पबजी जैसे ही किसी मेड इन इंडिया बैटल गेम की मांग कर रहे हैं। हालांकि पबजी ही अब भारतीय वर्ज़न में वापस आ रहा है लेकिन पबजी को टक्कर देने के लिए अब भारत में निर्मित बैटल गेम FAU-G भी तैयार है।
FAU-G का क्रेज़
FAU-G को तीन दिन पहले गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध कराया गया था। महज तीन दिनों में ही इस गेम को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने प्री-रजिस्टर किया है। फौज़ी बैटल गेम का क्रेज़ गेमर्स में इतना है कि इसके लिए सिर्फ 3 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्टर कर लिया है।
फिलहाल, सिर्फ एंड्रॉयड के लिए रजिस्ट्रेशन
इस बात की जानकारी इस गेम को डेवलप करने वाली कंपनी nCORE Game ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। ट्वीट के अनुसार इस गेम को 2 दिसंबर की शाम तक 1.6 मिलियन यानि करीब 16 लाख लोगों ने रजिस्ट्रर कर लिया है। हालांकि FAU-G को फिलहाल प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर ही उपलब्ध कराया गया है। ऐप्पल के App Store पर अभी तक प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं।
FAUG का फुल फॉर्म
FAU-G का मतलब है फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स। बता दें कि जो प्लेयर्स इसके लिए रजिस्टर करेंगे, उन्हें गेम के उपलब्ध होते ही पुश नोटिफिकेशन मिल जाएगा। वहीं, योग्य डिवाइसों में गेम अपने आप डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा। डाउनलोड का साइज़ और वर्ज़न के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन लिस्टिंग स्टोरीलाइन और गेमप्ले के बारे में कुछ जानकारी जरूर देती है।
फौज़ी की कहानी
गेम के टीजर से पता चलता है कि ये गेम भारतीय सैनिकों के संघर्ष पर बेस्ड है। इसमें गलवान घाटी में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर हुए भारतीय सैनिको और चीनी सैनिकों का युद्ध होगा। लेकिन अब गेम के लिस्टिंग पेज से पता चलता है कि पूरा गेमप्ले भारतीय सैनिकों के इर्ध-गिर्ध घूमेगा। किरदारों को FAU-G कमांडो का नाम दिया जाएगा।
nCore Games ने बनाया FAU-G
जानकारी हो कि FAU-G, बेंगलुरु के nCore Games और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने साथ मिलकर डेवलेप किया है। इसका पहला टीज़र 25 अक्टूबर को लाइव किया गया था। गेम अक्टूबर के अंत में ही लॉन्च किया जाना था। लेकिन कुछ कारणों के चलते इसमें रुकावटें आई और गेम अभी तक लॉन्च नहीं हो पाया।


Click it and Unblock the Notifications








