Home
News

FAU-G की रेटिंग गिरी, PUBG फैन्स ने उड़ाया मजाक

FAU-G गेम को भारत में 26 जनवरी को लॉन्च किया गया था। इस गेम ने लॉन्च होने के बाद ही कई रिकॉर्ड बना दिया। इस गेम को आत्मनिर्भर भारत के तहत लॉन्च किया गया था, लिहाजा महज 24 घंटे के भीतर ही 50 लाख से भी ज्यादा बार इस गेम को डाउनलोड कर लिया गया था। शुरुआत में इस गेम को 4.5 रेटिंग भी मिली लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं इस गेम की रेटिंग कम होती जा रही है।

FAU-G की रेटिंग गिरी, PUBG फैन्स ने उड़ाया मजाक

FAU-G की रेटिंग गिरी

हमने आपको इस गेम के लॉन्च होने के बाद लोगों का रिव्यू दिखाया था, जिसमें हमने आपको बताया था कि गेमर्स इस गेम को एक अच्छी शुरुआत तो बता रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि इस गेम में अभी डेवलपर्स को काफी कुछ अपडेट और बदलाव करने की जरूरत है। अब जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं लोगों के नेगिटिव रिव्यू का नंबर्स भी बढ़ता जा रहा है।

PUBG फैन्स ने उड़ाया मजाक

पबजी खेलने वाले लोग फौज़ी के इस नए गेम से ज्यादा प्रभावित नहीं है। इसके ऊपर सोशल मीडिया कई मेम्स भी बन रहे हैं और वायरल भी रहे हैं। कोई इस गेम को मिनी पबजी कह रहा है तो कोई इसे पबजी का बच्चा बोल रहा है। FAU-G गेम के साथ इसका जमकर प्रमोशन करने वाले अक्षय कुमार का भी जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर ढ़ेर सारे मेम्स वायरल हो रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों में इस गेम काफी ज्यादा मात्रा में 1 स्टार रेटिंग मिली है और काफी नेगिटिव रिव्यू भी मिले हैं, जिसकी वजह से इस गेम की ओवरऑल रेटिंग में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है और वो 4.5 स्टार से 3.5 स्टार पर आ गई है।

गेम में कई बदलावों की जरूरत

आपको बता दें कि फिलहाल, इस गेम में सिर्फ एक ही मोड है। बाकी के दो मोड को कंपनी ने अभी पेश नहीं किया है और कहा जा रहा है कि जल्द ही उन दो मोड्स को भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा FAU-G में अभी तक ज्यादा हथियार भी नहीं है।

इसके अलावा प्लेयर्स की एनर्जी को बूस्ट करने के लिए ज्यादा मेडिकल फैसिलिटी का जरिया इस गेम में नहीं दिया है। ऐसे ही कई चीजें हैं, जिसे गेमर्स पबजी मोबाइल से कंप्येर कर रहे हैं और वहीं चीज इस गेम को कहीं ना कहीं पीछे धकलते जा रही है। हालांकि nCores कंपनी का कहना है कि वो जल्द ही अपने गेम में कई जरूरी बदलाव करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The FAU-G game was launched in India on 26 January. This game was downloaded more than 50 lakh times within just 24 hours. People playing PUBG are not much affected by the FAUG game. On top of this, many social media memes are going viral. FAUG ratings have been steadily declining.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X