Home
News

FAU-G हुआ लॉन्च, जानिए इस गेम के बारे में कुछ खास बातें

FAU-G गेम को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। इस गेम के बारे में पिछले कई महीनों से चर्चाएं हो रही थी। पबजी गेम के बैन होने के बाद इस गेम को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया गया था और कुछ हफ्ते पहले ही घोषणा की गई कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी के दिन इस गेम को लॉन्च किया जाएगा।

FAU-G हुआ लॉन्च, जानिए इस गेम के बारे में कुछ खास बातें

FAU-G हुआ लॉन्च

FAU-G गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की शरुआत कर दी गई थी। इस गेम के लिए इतने सारे गेमर्स ने प्री-रजिस्ट्रेशन किया कि कई रिकॉर्ड्स पीछे रह गए। अगर आप बैटल गेम्स को खेलने के बहुत शौकिन हैं तो अब देर किस बात की। उठाइए, अपना एंड्रॉयड स्मार्टफोन और गूगल प्ले स्टोर से इस नए गेम FAU-G को कीजिए डाउनलोड....। आइए इस गेम के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

इसकी खास बात क्या है...?

nCores ने ऐलान के साथ FAU-G गेम का एक वीडियो टीज़र भी ट्विटर पर लॉन्च किया था। उस वीडियो टीज़र की शुरुआत लेह-लद्दाक के बर्फीले इलाके से की गई थी, जहां पर एक भारतीय सिख सिपाही दुश्मन को मारकर ये बोलता हुआ नज़र आ रहा था, "मेरी धरती पर पैर रखना भी मत" . जिसे पंजाबी भाषा में बोला जा रहा था। इसका मतलब है कि इस गेम में भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल किया गया है, जो यूज़र्स के लिए पबजी से कहीं ज्यादा मजे़दार होगा। इस वीडियो में एक हिंदी गाना भी सुनाई दे रहा है, जो इस गेम के लिए बेसब्री को बढ़ाने का काम कर रहा था, जो अब खत्म हो चुका है।

FAU-G की कहानी

FAU-G का फुल फॉर्म Fearless And United - Guards है। FAU-G एक पहला व्यक्ति शूटर है जिसे सिंगल और मल्टीप्लेयर मोड में खेला जा सकता है। ये गेम अभियान कथित तौर पर भारतीय सुरक्षा बलों के वास्तविक जीवन के मुठभेड़ों पर आधारित होगा। पहला स्तर गालवान घाटी में स्थापित किया जाएगा, जहां जून 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं। यह वाकई में काफी मज़ेदार होने वाला है।

FAU-G या फियरलेस और यूनाइटेड गार्ड्स की घोषणा पहली बार सितंबर में उद्यमी विशाल गोंडल ने प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ की गई थी। बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार भारतीय जवानों के लिए अक्सर कुछ ना कुछ करते रहते हैं। पबजी गेम के बंद होने के बाद अक्षय कुमार ने इस गेम यानि FAU-G का खुलकर समर्थन किया था। इस बार भी अक्षय कुमार ने ट्वीट करके इस गेम की तारीफ की है और गेमर्स से इस गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करने की अपील की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The FAU-G game has finally been launched. This game was being discussed for the last several months. The launch of the game was announced after the PUBG game was banned and a few weeks ago it was announced that the game would be launched on 26 January on Republic Day.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X