FAUG ने लॉन्च होने से पहले ही तोड़े कई रिकॉर्ड, क्या अब भी गेमर्स खेलेंगे PUBG
पबजी भारत में बैन है लेकिन पबजी खेलने वाले दिवाने गेमर्स काफी परेशान है। ऐसे में भारत में पबजी का एक शानदार विकल्प तैयार किया गया है। उस विकल्प का नाम है FAUG. जी हां, पबजी का विकल्प है फौज़ी...! फौज़ी गेम को बनाने वाली गेमिंग डेवलपर कंपनी nCores ने पिछले महीने ऐलान किया था कि FAUG गेम को 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में देखना यह था कि पबजी के नए विकल्प फौज़ी को कैसा रिस्पांस मिलता है।

40 लाख लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि फौज़ी के लिए कंपनी ने प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत पहले ही कर दी थी और अभी तक 40 लाख से भी ज्यादा यूज़र्स इस गेम के लिए गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ पबजी मोबाइल इंडिया भारत में वापसी करना चाह रहा है लेकिन भारत सरकार ने पबजी को फिलहाल रीलॉन्च करने से रोक दिया है।
PUBG या FAUG...?
बहराल, पबजी तो फिलहाल रीलॉन्च नहीं होगा तो ऐसे में पबजी गेमर्स का पूरा फायदा फौज़ी को निश्चित तौर पर होगा। FAUG के बारे में बता दें कि यह एक स्वदेशी गेम है, इसे भारत में ही डेवलप किया गया है, इसका भी फायदा पबजी के मुकाबले फौज़ी को होगा। इसके अलावा FAUG गेम को भारतीय सैनिकों के रूप में तैयार किया गया है।
भारतीय फौज़ी से जुड़ेगी भावना
इसका मतलब इस गेम में आप भारतीय सैनिकों को चीनी सैनिकों और दूसरे देशों के सैनिकों से लड़ते हुए, संघर्ष करते हुए देखेंगे। इस वजह से FAUG गेम्स से भारतीय यूज़र्स का एक भावनात्मक लगाव हो जाएगा और यूज़र्स इसे काफी पसंद करने लगेंगे, जिसका नुकसान सिर्फ और सिर्फ पबजी को होगा।
FAUG में हिंदी भाषा का इस्तेमाल
इसके अलावा भारत में बनाए गए इस बैटल गेम FUAG में एक और खास बात है कि इस गेम में कंपनी ने हिंदी और पंजाबी भाषा का भी प्रयोग किया है। इस गेम के ट्रेलर में देखा जा रहा था कि एक सैनिक दुश्मन को मारते वक्त पंजाबी और हिंदी भाषा में संदेश दे रहा था। इन भाषाओं की वजह से भी गेमर्स इस गेम को खेलना ज्यादा पसंद करेंगे और उसका नुकसान फिर से PUBG को ही होगा।
FAUG के बाद क्या गेमर्स खेलेंगे PUBG
अब ऐसे में सिर्फ एक ही परिस्थिति बचती है जहां पबजी को फायदा हो सकता है और वो है FAUG गेम को खेलने के तरीके। अगर FAUG गेम में वो सभी सुविधाएं होंगी जो कि पबजी में थी या उससे बेहतर होंगी तब तो FAUG के आगे PUBG बेबस हो जाएगा लेकिन अगर FAUG को खेलने में यूज़र्स को PUBG जैसा मज़ा नहीं आया तो FAUG को भी थोड़ा नुकसान हो सकता है। बहराल, फिलहाल तो फौज़ी का फायदा ही फायदा हो रहा है। इस गेम को 4 मिलियन लोग रजिस्टर कर चुके हैं और आने वाले 3-4 दिनों में ये आंकड़ा तेजी से बढ़ेगा और कई रिकॉर्ड्स को तोड़ देगा।


Click it and Unblock the Notifications








