AI जेनेरेटेड कंटेंट ना चाहने वालों के लिए Google Search में जुड़ा फीचर, जानें इसके फायदे
Google ने अपने Google Search Engine को Artificial Intelligence (AI) के साथ इंटिग्रेट किया है। कंपनी का कहना है कि ऐसे यूजर्स जो अपने सर्च रिजल्ट में AI जेनेरेटेड कंटेंट नहीं चाहते हैं, उनके लिए कंपनी ने एक नया फिल्टर पेश किया है। इस फिल्टर को कंपनी ने 'Web' नाम दिया है।
Google के फाउंडेशन के दौरान कंपनी ने बताया है कि वह सर्च इंजन को बेहद ही सरल रखना चाहती है। कंपनी का लक्ष्य यह है कि यूजर जो भी सर्च करें उन्हें सीधे और सरल तरीके से वेबसाइट एवं उससे जुड़े लिंक से कनेक्ट किया जा सके। इसके लिए कंपनी ने अपने इस सर्च रिजल्ट में कई तरह के फिल्टर्स को जोड़ा है।

इस सर्च रिजल्ट में कंपनी ने शॉपिंग, न्यूज, फोटो और दूसरे कई लेयर्स यूजर्स को देखने मिलते हैं। वहीं कंपनी ने इसमें AI Overview फीचर को भी जोड़ दिया है। इस फिल्टर के जुड़ने के बाद सर्च रिजल्ट में वेबसाइट के लिंक अब नीचे हो गए हैं।
Google का ऐसा कहना है कि यह AI Overview फीचर शायद कुछ यूजर्स के एक्सपीरियंस को खराब कर सकता है। लेकिन ऐसे यूजर्स के लिए भी कंपनी ने सर्च रिजल्ट में WEB फिल्टर को जोड़ा है। कहने का मतलब यह है कि ऐसे यूजर्स जिन्हें सर्च रिजल्ट में AI जेनेरेटेड कंटेंट नहीं चाहिए, उन यूजर्स के लिए यह फीचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
डेस्कटॉप यूजर्स को भी दिखेगा यह फीचर
Google का कहना है कि मोबाइल यूजर्स को इस Web फिल्टर के लिए More बटन में टैप करने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि यूजर्स को यह फिल्टर ऊपर ही दिखाई देगा। इसके साथ ही यह फीचर डेस्कटॉप यूजर्स को भी दिखाई देगा।


Click it and Unblock the Notifications








