Amazon vs Flipkart Sale: क्या नई GST दरों से कस्टमर्स को मिलेगा डबल फायदा? यहां जानिए जरूरी डिटेल
Amazon vs Flipkart Sale: त्योहारी सीजन की शुरुआत हमेशा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के लिए खास होती है। इस साल भी Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days Sale 2025 23 सितंबर से शुरू हो रही हैं।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों दिग्गज कंपनियां एक ही दिन अपनी सेल लेकर आ रही हैं। ऐसे में ग्राहकों को चुनने में दिक्कत जरूर होगी, लेकिन फायदा भी डबल मिलने वाला है।

Amazon Great Indian Festival
Amazon की सेल 23 सितंबर से शुरू होगी, लेकिन प्राइम मेंबर्स को 24 घंटे पहले डील्स तक पहुंच मिलेगी। इसमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट्स का वादा किया गया है।
Apple, Samsung, Realme, Dell और Asus जैसी बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट्स इस सेल में शामिल होंगे। खास बात यह है कि Amazon ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि iQOO और OnePlus के स्मार्टफोन्स पर 40% तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा, SBI कार्ड से शॉपिंग करने पर ग्राहकों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Flipkart Big Billion Days
Amazon के मुकाबले Flipkart भी पीछे नहीं है। Big Billion Days Sale भी 23 सितंबर से ही शुरू हो रही है, हालांकि अभी कोई तय डेट नहींं मिली है। सेल में Apple, Samsung, Motorola और Vivo जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स मिलेंगे।
साथ ही Galaxy S24 Ultra और Galaxy Z Flip 6 जैसे प्रीमियम फोन डिस्काउंटेड प्राइस पर मिलेंगे। इसके अलावा Galaxy M06, M16 और Galaxy A55 सीरीज़ के मिड-रेंज फोन भी भारी छूट के साथ उपलब्ध होंगे। Flipkart ने भी इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज़ और एक्सेसरीज पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर देने की घोषणा की है।
GST दरों का असर
22 सितंबर से लागू होने वाली नई दरों के कारण टीवी, एसी और रेफ्रिजरेटर जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की कीमतें और सस्ती हो सकती हैं।
इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा और डिस्काउंट्स का लाभ और ज्यादा महसूस होगा। कंपनियों के लिए यह मौका है कि वे पुराने स्टॉक को नए टैक्स स्ट्रक्चर के तहत तेजी से निकाल सकें।
ग्राहक किस प्लेटफॉर्म को चुनें?
अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो Amazon पर शुरुआती एक्सेस से बेहतर डील्स हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप Samsung या Motorola फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Flipkart ज्यादा आकर्षक ऑफर्स ला सकता है।
Apple और iPhone डील्स दोनों प्लेटफॉर्म्स पर होने की उम्मीद है, इसलिए कीमतों की तुलना करना फायदेमंद होगा। होम अप्लायंसेज़ और टीवी जैसे बड़े प्रोडक्ट्स पर Amazon का थोड़ा बढ़त दिख रही है, क्योंकि GST दरों का असर वहां ज्यादा पड़ेगा।
सिर्फ शॉपिंग नहीं, बचत की जंग
त्योहारी सीजन की इन सेल्स को अक्सर लोग "बड़ी शॉपिंग का मौका" मानते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। यह सिर्फ छूट और ऑफर्स की बात नहीं है, बल्कि बचत की जंग है।
एक तरफ Amazon प्राइम एक्सेस और बैंक ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। दूसरी तरफ Flipkart स्मार्टफोन-केंद्रित डील्स और प्रोडक्ट वेरायटी से ग्राहकों को बांधने की कोशिश कर रहा है। और बीच में है नई GST दरों का असर, जिससे डिस्काउंट्स पहले से ज्यादा महसूस होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








