Home
News

आख़िरकार आ गई खुशखबरी, अब व्हाट्सएप पर करें वीडियो कॉल!

व्हाट्सएप पर अब तक कई नए फीचर्स आ चुके हैं, लेकिन यूज़र्स को इंतजार था वीडियो कॉल के विकल्प का। तो लीजिए ख़त्म हो गया है आपका इंतजार आ गया है वीडियो कॉल का फ़ीच है।

By Agrahi

व्हाट्सएप पर समय समय पर कई फीचर्स आते रहते हैं। हाल ही में इस पॉपुलर चैटिंग एप पर फोटो एडिटिंग के लिए डूडल, टेक्स्ट और इमोटिकॉन के कई फीचर्स आए थे। साथ ही इस एप में हाल फिलहाल में जिफ भेजने का भी विकल्प दिया गया है। लेकिन इन सबके बावजूद व्हाट्सएप यूज़र्स को एक लम्बे समय से खास फीचर यानी कि वीडियो कॉलिंग का इंतजार था, अब जाकर यूज़र्स का इंतजार ख़त्म हो गया है।

फेसबुक के स्वामित्व वाली यह एप दुनिया भर में सबसे पॉपुलर चैटिंग एप है। इस एप का इस्तेमाल लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र्स करता है। काफी समय इस एप वीडियो कॉल के विकल्प की मांग की जा रही थी। अब यूज़र्स की इस मांग का असर हो चुका है। जी हां! व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी है। अब व्हाट्सएप यूज़र्स इस एप पर ले सकते हैं वीडियो कॉलिंग का मजा।

व्हाट्सएप का यह विकल्प सबसे पहले विंडोज़ फोन में दिया गया, जो कि अब एंड्रायड बीटा वर्जन पर भी उपलब्ध है।

बीटा वर्जन

बीटा वर्जन

व्हाट्सएप के इस नए फीचर को पाने के लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप का बीटा वर्जन अपने एंड्रायड फोन में डाउनलोड करना होगा।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी उपलब्ध कराएं

जानकारी उपलब्ध कराएं

जब आप इसे फोन में इंस्टॉल कर लें उसके बाद अपना नंबर आदि सभी जानकारी उपलब्ध करा कर एप को रन करें।

कॉन्टेक्ट्स में जाएं

कॉन्टेक्ट्स में जाएं

अब आप व्हाट्सएप को ओपन करें और ऊपर दिए गए विकल्प में से अपने कॉन्टेक्ट्स में जाएं, या फिर जिस भी व्यक्ति को कॉल करना है उसके कांटेक्ट पर क्लिक करें।

कॉलिंग का साइन

कॉलिंग का साइन

जैसे ही आप कांटेक्ट पर जाएंगे आपको ऊपर कॉलिंग का साइन मिलेगा, आपको उस पर क्लिक करना है।

वीडियो कॉल

वीडियो कॉल

कॉलिंग पर क्लिक करते ही आपके सामने दो विकल्प आएंगे, एक वॉइस कॉल का और दूसरा वीडियो कॉल का। आपको जो कॉल करनी है उस विकल्प क्लिक करें।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Finally, WhatsApp Video Calling Feature is Live! Enjoy Video calling now. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X