Home
News

Google Sundar Pichai: गूगल के CEO सुंदर पिचाई पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) जो दुनिया के सबसे पॉपुलर CEO में से एक है जो भारत के रहने वाले हैं और इन्हें इस साल पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। लेकिन आपको बता दें कि अभी मुंबई पुलिस ने सुंदर पिचाई पर एफआईआर (FIR) दर्ज की है। इनके अलावा 5 अन्य लोगों के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की गई है।

Google Sundar Pichai: गूगल के CEO सुंदर पिचाई पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कॉपीराइट एक्ट के तहत फिल्मकार और निर्देशक तथा प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई पर मुम्बई पुलिस में यह एफआईआर दर्ज की है और उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

आखिर क्या है पूरा मामला

अब लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर क्या मामला है जिसके कारण गूगल (Google) के सीईओ (Sundar Pichai) पर सुनील दर्शन ने एफआईआर दर्ज की है। तो आपको बता दें कि सुनील दर्शन ने सिर्फ गूगल के सीईओ पर ही नहीं बल्कि पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

साथ ही आपको बता दें कि सुनील दर्शन जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में निर्देशक के रूप में काम किया है। वहीं इनकी अंतिम फ़िल्म साल 2017 में आयी थी जिसका नाम 'एक हसीना थी एक दीवाना था' था। लेकिन अब इस फ़िल्म को YouTube पर उनकी परमिशन के बिना ही अपलोड कर दिया गया है।

क्या कहा निर्देशक सुनील दर्शन ने

आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार सुनील दर्शन ने बताया कि 'अभी तक मैंने मेरी फिल्म के राइट्स किसी को नहीं दिए हैं। पिछले कई सालों से मैं YouTube के खिलाफ जंग लड़ रहा हूँ। लेकिन अभी तक मुझे उनका रिस्पॉन्स नहीं मिला है। मेरी बनाई मूवी, जो मेरी प्रॉपर्टी है, उसे कोई और यूट्यूब पर अपलोड करके पैसे कमा रहा है। मैंने कई बार शिकायत भी की है लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिला है। इस कारण आखिर मैं मैंने कोर्ट का रूख किया, और अब मुम्बई पुलिस ने FIR दर्ज की हैं।

हालांकि आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि किसी ने बिना इजाजत के यूट्यूब पर वीडियो को डाला हो। वर्तमान में कई ऐसे चैनल है जो बिना इजाजत के जमकर वीडियो अपलोड करते हैं और खूब पैसे भी कमाते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
FIR registered against Google CEO Sundar Pichai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X