Home
News

Fire-Boltt Cobra स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ IP68 रेटिंग,जाने क्या होगी कीमत

Fire-Boltt Cobra स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ IP68

Fire Boltt Cobra रग्ड आउटडोर स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टवॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.78-इंच (368x448 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ की फैसिलिटी दी गई है। फायर-बोल्ट कोबरा SpO2 और हार्ट स्पीड सेंसर के साथ स्टेप के साथ हेल्थ निगरानी करता है। इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में डस्ट और पानी से बचाव के साथ IP68 रेटिंग के साथ आती है।

Fire Boltt Cobra स्मार्टवॉच की कीमत

बता दें कि नई लॉन्च की गई फायर-बोल्ट कोबरा रग्ड आउटडोर स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है और यह फायर-बोल्ट वेबसाइट के साथ फ्लिपकार्ट इंडिया के जरिए सेल किया जाएगा। वहीं स्मार्टवॉच को ब्लैक और ग्रीन कलर वेरिएंट के साथ सेल किया जाएगा।

फायर-बोल्ट कोबरा के स्पेसिफिकेशन

फायर-बोल्ट कोबरा रग्ड आउटडोर स्मार्टवॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.78-इंच (368 x 448 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, एक इनबिल्ट डायल पैड, कॉन्टैक्ट सिंकिंग और कॉल हिस्ट्री फीचर्स के साथ आती है। जो कंपनी के मुताबिक यूजर्स को सीधे वॉच डिस्प्ले से फोन कॉल करने और उठाने में मदद करता है। इसमें एक इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर भी शामिल किया गया है।

Fire-Boltt Cobra स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ IP68

फायर-बोल्ट के मुताबिक, स्मार्टवॉच में कनेक्टेड स्मार्टफोन के जरिए से एआई वॉयस असिस्टेंट जैसे गूगल असिस्टेंट और सिरी के लिए सपोर्ट भी है ।

वहीं कंपनी का दावा है कि फायर-बोल्ट कोबरा स्मार्टवॉच नार्मल यूज के साथ 15 दिनों तक की बैटरी प्रोवाइट करता है। ज्यादा यूज के साथ 10 दिनों तक और एक बार चार्ज करने पर बैटरी सेवर मोड के साथ 30 दिनों तक चल सकती है। कंपनी के मुताबिक, पहनने योग्य डिवाइस को पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 120 मिनट लगते हैं।

Fire Boltt Cobra स्मार्टवॉच का वजन 56.1g

फायर-बोल्ट कोबरा के बारे में दावा किया जाता है कि उसने 15 मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग पास किए हैं, जिसमें ज्यादा गर्मी, ठंड, नमी से बचा सकता हैं। अन्य फीचर में स्मार्ट कंट्रोल शामिल हैं जो कैमरा और म्यूजिक प्लेबैक के कंट्रोल के साथ-साथ मौसम, स्टॉपवॉच से लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। स्मार्टवॉच का माप 44.13x270x13.8mm है और वजन 56.1g है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The FireBolt Cobra Rugged Outdoor Smartwatch features a 1.78-inch (368 x 448 pixels) AMOLED screen with 60Hz refresh rate. The smartwatch comes with Bluetooth calling, an inbuilt dial pad, contact syncing and call history features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X