ये iPhone आपको बना सकता है रातों रात लखपति, बस करना होगा ये काम
Apple, iPhone हमेशा भारत में ही नहीं बल्कि लगभग सभी देशों में चर्चा का विषय रहता है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि सील्ड बॉक्स में बंद पहली पीढ़ी का 2007 का iPhone US में एक नीलामी में $35,000 (लगभग ₹28 लाख) में बेचा गया है।

इसकी नीलामी अमेरिका में हुई थी। साथ ही आपको बताते चले 9 जनवरी 2007 को Apple CEO Steve Jobs की मौजूदगी में ये लॉन्च किया गया था।
ZDNet की रिपोर्ट बताती है
डिवाइस में एक टचस्क्रीन, एक 2MP कैमरा, विजुअल वॉइसमेल और एक वेब ब्राउज़र था जो इसको अलग बनता था । आईफोन को जून 2007 US में 4GB मॉडल के लिए 499 डॉलर और 8GB मॉडल के लिए 599 डॉलर की कीमत पर जारी किया गया था, अब पूरी तरह से पैक किया गया मूल iPhone (8GB) एक नीलामी में $ 35,414 में बेचा गया है। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किय गया है।
4GB मॉडल को $499 और 8GB $599 का लॉन्च किया गया था। अब फुल पैक ऑरिजनल iPhone (8GB) को $35,414 का लॉन्च किया गया है। iPhone Box में भी समय के साथ बहुत बदलाव हुआ है। तब iPhone के बॉक्स पर 12 आइकन होते थे।

कुछ और प्रोडक्ट्स की भी हुई नीलामी
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 18 अगस्त को बंद हुई नीलामी में 70 से अधिक प्रोडक्ट्स की बोली लगाई गई थी। उनमें से एक जो नीलामी का हिस्सा भी थीं, एक Apple-1 सर्किट बोर्ड, जिसे कंपनी के सह-संस्थापक Steve Wozniak द्वारा हाथ से बनाया गया था, और अंततः $ 677,196 में बेचा गया था।
इसके अलावा, नीलामी ने पहली पीढ़ी के मूल Apple iPod (5GB) की भी पेशकश की, जिसे $ 25,000 में बेचा गया था, रिपोर्ट में दावा किया गया है। क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज अब 7 सितंबर को अन्य प्रोडक्ट्स के साथ iPhone 14 सीरीज पेश करने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications








