Home
News

जानें, दुनिया में कब और कहां हुआ था पहला मोबाइल कॉल ?

By Gizbot Bureau

मोबाइल आज हमारी जिंदगी का काफी अहम हिस्‍सा बन चुका है। बिना मोबाइल के हम कई काम अधूरे रह जाते हैं या फिर हम खुद ही अधूरा महसूस करने लगते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इस मोबाइल की शुरुआत कहां से हुई थी ? 45 साल पहले मोटोरोला के कर्मचारी मार्टिन कूपर ने पहली कॉल की थी। मोटोरोला के कर्मचारी मार्टिन कपूर ने पहली कॉल न्यूयॉर्क से न्यू जर्सी की गई थी। मोटोरोला के कर्मचारी मार्टिन कूपर द्वारा 3 अप्रैल, 1973 को पहली मोबाइल फोन कॉल की गई थी। ये डायना TAC मोटोरोला का प्रोटोटाइप आधारित पहला कमर्शियल था।

जानें, दुनिया में कब और कहां हुआ था पहला मोबाइल कॉल ?

आज के वक्‍त में हमारे फोन का वजन काफी हल्‍का होता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मोटोरोला डायना TAC का वजन 1.1 किलो था, जो कि आज के फोन्‍स से लगभग 10 गुना ज्‍यादा भारी था। यह मोबाइल 13 सेमी मोटा और 4.45 सेमी चौड़ा था। जिसकी तुलना ईंट या जूते से की जाती थी।

इसमें एक एलईडी लाइट दी गई थी। जहां आज के मोबाइल चार्ज होने पर 15 से 20 मिनट का समय लेता है और 1 से 2 दिन तक चल जाता है, वहीं दुनिया के पहले मोबाइल को 10 घंटे चार्ज करने के बाद के बाद भी वह सिर्फ 20 मिनट तक ही चल पाता था। इसकी बैट्री का वजन आज की तुलना में चार से पांच गुना ज्यादा था। इसके बाद इसका पब्लिक वर्जन निकाला गया। ये फोन 8 घंटे का बैकअप देता था और जिसकी कीमत करीब 2.5 लाख थी।

जानें, दुनिया में कब और कहां हुआ था पहला मोबाइल कॉल ?

31 जुलाई, 1995 में भारत में की गई थी पहली कॉल

भारत में सबसे पहली कॉल 31 जुलाई 1995 में की गई थी। यह कॉल उस समय के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु और उस समय के केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुख राम के बीच हुई थी। आपको बता दें कि यह कॉल कोलकाता की राइटर्स बिल्डिंग से नई दिल्ली के संचार भवन में कनेक्ट की गई थी।

यह कॉल मोदी टेल्सट्रा मोबाइलनेट सर्विस के जरिए की गई थी और इसी कॉल से इस सर्विस की शुरूआत कोलकाता में हुई थी। शुरूआती दौर में आउटगोइंग के साथ-साथ इनकमिंग कॉल के लिए भी पैसे देने होते थे। इन 20 सालों में मोबाइल ने लोगों की दुनिया ही बदल दी है। अब गांव हो या शहर, कहीं पर भी मोबाइल के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
On April 3 1973, Motorola employee Martin Cooper stood in midtown Manhattan and placed a call to the headquarters of Bell Labs in New Jersey.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X