Home
News

जल्‍द आपके सामने होगें ये अनोखे गैजेट जो बदल देंगे आपकी दुनियां

अनोखे गैजेटों की दुनिया काफी बड़ी है आपके सामने रोज ढेरों गैजेट लांच होते हैं। लेकिन कुछ गैजेट ऐसे होते हैं जो आपकी लाइफ में काफी बदलाव लाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे गैजेटों के बारे में बताएंगे जो थोड़े दिनों के अंदर मार्केट में आ जाएंगे। इनमें से गूगल ग्‍लासेस, सैमसंग के फ्लेक्‍सिबल फोन, एक्‍सबॉक्‍स की नई डिजाइन अभी से लोगों को अपनी ओंर आकर्षित कर रही हैं। चलिए विस्‍तार से जानते हैं आने वाली इन तकनीकों में दिए गए फीचरों के बारे में,

गूगल ग्‍लास

गूगल ग्‍लास

गूगल ग्‍लास की मदद से आप आसानी से मैसेज, कालिंग, डायरेक्‍शन जैसे फीचरों का प्रयोग कर सकते है इसे यूजर किसी चश्‍में की तरह आसानी से पहन कर प्रयोग कर सकता है। एक तरह से यह किसी स्‍मार्टफोन से कम नहीं है। गूगल ग्‍लास की मदद से आप अपना फेसबुक, और ट्विटर स्‍टैट्स भी आसानी से अपडेट कर सकते हैं। गूगल जल्‍द अपने नए ग्‍लास बाजार में उतारने वाला है।

सैमसंग फ्लेक्‍सिबल फोन

सैमसंग फ्लेक्‍सिबल फोन

सैमसंग के नए फ्लैक्‍सिबल फोन कांसेप्‍ट मे लिक्विड क्रिस्‍टल स्‍क्रीन दी गई है जो 800 X 400 पिक्‍सल सपोर्ट करती है। नए फ्यूचर हैंडसेट में 8 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ पावरफल प्रोसेसर दिया गया है जो 1.2 गीगा हर्ट की स्‍पीड से फोन को पवर प्रोवाइड करेगा। अच्‍छे प्रोसेसर और फास्‍ट स्‍पीड की वजह से गैलेक्‍सी स्किन में स्‍मार्टफोन की सभी एप्‍स तेजी से खुलेंगी। अब देखना ये है सैमसंग कितनी जल्‍दी अपने नए फोन को बाजार में पेश करता है।

बेसिस बैंड

बेसिस बैंड

सेहत का ख्‍याल रखना हम सभी चाहते हैं लेकिन इतनी व्‍यस्‍त लाइफ में सेहत के लिए अलग से समय निकालना काफी मुश्‍किल है। लेकिन बेसिस बैंड की मदद से आप अपनी सेहत पर हमेशा नजर रख सकते हैं। बेसिस बैंड में आपकी हार्टबीट, कैलोरी बर्न से लेकर आपके सोने तक की सारी जानकारी फीड रहती है जो समय समय पर अपने आप अपडेट भी होती रहती है।

एक्‍सबॉक्‍स 720

एक्‍सबॉक्‍स 720

छोटे हो या बड़े गेमिंग का शौक सभी को होता है अगर आपको ध्‍यान हो तो हिन्‍दी गिजबोट ने कुछ समय पहले गेमिंग माउस के बारे में आपको बताया था। वैसे ही एक्‍स बॉक्‍स 720 भी गेमिंग की दुनिया में कुछ नए फीचरों के साथ जल्‍द आने वाला है ये देखने में किसी गूमिंग गैजेट से कम नहीं लगता। सके पहले से बेहतर ग्राफिक हार्डवेयर और सॉफ्वेयर दिए गए हैं। जिसकी मदद आप हाई डेफिनेशन गेम आसानी से खेल सकेंगे।

स्‍मार्टस्‍किन फोन

स्‍मार्टस्‍किन फोन

सैमसंग ने अपने आने वाले फोन के लिए एक पेंटेट कराया जो आपकी फोटो को खींचकर उसे पूरे फोन में लगा देगा। यानी आपके फोन की स्‍किन में आपकी फोटो होगी। इससे यूजर फोन के बाहरी कलर को कभी भी बदल सकेगा। हालाकि सैमसंग ने इस अनोखे फोन के बारे में आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी नहीं दी है।

पढ़ें: फ्री डाउनलोड कीजिए टॉप 5 पीसी मीडिया प्‍लेयर

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X