भारत में मौजूद हैं ये 5 फोल्डेबल फोन्स, खरीदनें से पहले जान लें कीमत और फीचर्स
Best foldable phones : आजकल लोगों की रूचि फोल्डेबल और फ्लिप फोन के प्रति बढ़ने लगी है। जिसे देखते हुए कंपनियों ने भी अपने-अपने फोल्डेबल फोन को मार्केट में लाना शुरू कर दिया है। अगर आप भी नया फोल्डेबल फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको भारत में मौजूद 5 फोल्डेबल फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धांसू फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आ रहे हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 5 जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। जिसमें कई एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स को शामिल किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के साथ प्राइमरी डिस्प्ले 7.6 इंच का फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, (2176 x1812 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 374 पीपीआई और 21.6:18 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में सेकेंडरी डिस्प्ले 6.2 इंच एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। भारत में गैलेक्सी Z फोल्ड 5 की शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपये तय की गई है। जिसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है।

मोटोरोला ने भी अपना Motorola Razr 40 फोल्डेबल फोन मार्केट में लॉन्च किया है। जिसमें 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इस फोन की 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरिएंट को अमेजन से 59,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा आप Oppo Find N2 Flip फोन को भी खरीद सकते हैं। जिसमें आपको 6.8 इंच Full HD+ डिस्प्ले के साथ ही 50MP + 8MP प्राइमरी और 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन के 8GB +256 GB स्टोरेज वेरिएंट को आप फ्लिपकार्ट से 89,999 रुपये की शुरूआती कीमत में खरीद सकते हैं।
इसके बाद आप Tecno Pantom V Fold भी आप चाहें तो खरीद सकते हैं। जिसमें 7.85 2K+ एलटीपीओ डिस्प्ले दिया गया है। फोन को ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में लाया गया है। टेक्नो की फोल्डेबल में पावर-पैक 45W चार्जर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोल्ड में 4-नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बेस्ड मीडियाटेक 9000+ 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 88,888 रुपये है।
Samsung Galaxy Z Fold 4 सैमसंग के इस फोल्डेबल को ऑप्शन में रख सकते हैं। इसमें 7.6 इंच मेन और 6.2 इंच कवर डिस्प्ले मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50 MP + 12 MP + 10 MP रियर कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 से लैस किया है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप अमेजन से 1,54,998 रुपये में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








