Home
News

5 कारण, आपको खरीदना चाहिए लेईको सुपर टीवी!

By Agrahi

चाइना की टेक कंपनी लेईको ने भारत में अपने सुपर3 टीवी पेश कर दी हैं। कंपनी ने इन तीन सुपर3 टीवी में सुपर3 एक्स55, सुपर3 एक्स65 और सुपर3 मैक्स65, जो कि 3डी डिस्प्ले सपोर्ट करता है, शामिल हैं। इसी लॉन्च के साथ कंपनी ने अब स्मार्टफोन के साथ ही टीवी की दुनिया में भी तूफ़ान मचा दिया है।

लेईको ने भारत में शुरुआत अपने धमाकेदार सुपरफोन्स के साथ की थी। अब अपने इन सुपर टीवी के साथ कंपनी ने भारतीय मार्केट में मजबूत पकड़ बना ली है। अपने इन प्रोडक्ट्स से कंपनी लोगों का विश्वास जीतने में सफ़ल रही है।

लेईको ने इन सुपर3 टीवी की प्री सेल में पहले ही काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। प्री सेल में कंपनी के टीवी को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 55 इंच की केटेगरी में लेईको टॉप की पसंद है। आज हम आपको बताते हैं 5 कारण जिनकी वजह से आपको यह सुपर टीवी खरीदना चाहिए।

सुपीरियर हार्डवेयर और इस्तेमाल करने में आसान

सुपीरियर हार्डवेयर और इस्तेमाल करने में आसान

अपने सुपर3 सीरीज़ के टीवी में लेईको ने सुपीरियर स्पेसीफिकेशन दिए हैं। इन टीवी में क्वाड कोर कॉर्टेक्स ए17 सीपीयू, क्वाड कोर ग्राफ़िक्स प्रोसेसर और 60 एफपीएस 4के वीडियो डिकोडर लगा है। जिसके कारण यूज़र को मिलता है शानदार अनुभव।

शानदार डिस्प्ले

शानदार डिस्प्ले

यूज़र्स अपने लेईको सुपर3 टीवी में 4के और 1080पी क्वालिटी का मजा ले सकते हैं, जो कि ए+ ग्रेड आईपीएस पैनल के साथ आते हैं। 14 कोर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ यह टीवी क्रिस्टल क्लियर व्यू देते हैं।

लेईको मेंबरशिप

लेईको मेंबरशिप

लेईको की सुपर3 टीवी सीरीज़ 2 साल के लेईको मेंबरशिप के साथ आते हैं, जिनकी कीमत करीब 9,800 रुपए है। यह मेम्बरशिप फुल एंटरटेनमेंट के पैकेज के साथ आता है। इस मेम्बरशिप के साथ यूज़र्स को भारत के बड़े कंटेंट लाइब्रेरी, जो कि 2000 फुल एचडी/एचडी हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में देती है, का एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही 100 से ज्यादा टीवी चैनल, 3.5 मिलियन गाने और 50 से अधिक लाइव कॉन्सर्ट भी मिलते हैं।

अविश्वसनीय कीमत

अविश्वसनीय कीमत

सुपर3 मैक्स 65 की कीमत 149,790 रुपए है, सुपर3 एक्स 65 की कीमत 99,790 रुपए है और और सुपर3 एक्स 55 की कीमत 59,790 रुपए है।

मॉडर्न डिज़ाइन

मॉडर्न डिज़ाइन

सुपर3 टीवी रेंज को लेईको ने नॉर्थन यूरोपीय स्टाइल को ध्यान में रखते डिज़ाइन किया गया है। इस टीवी रेंज में फुल मेटल बॉडी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Five compelling reasons to buy a LeEco Super TV. Know all about leEco super3 tv series in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X