Honor 20i की फ्लैश सेल शुरू, खरीदना हो जल्दी बुक करें...!
Honor कंपनी आज अपना एक नया स्मार्टफोन फ्लैश सेल में पेश करने जा रही है। ऑनर कंपनी ने पिछले हफ्ते ही अपना एक नई सीरीज भारत में लॉन्च की थी। इस नई सीरीज का नाम Honor 20 था। इस सीरीज के कई स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन में Honor 20i, Honor 20, और Honor 20 Pro शामिल हैं। आपको बता दें कि इन लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपए से शुरू होकर 39,999 रुपए तक है।

इन स्मार्टफोन्स में एक स्मार्टफोन को आज कंपनी फ्लैश सेल में पेश करने जा रही है। इस स्मार्टफोन का नाम Honor 20i है। Honor 20i इस नई सीरीज का एक बेस मॉडल है। इस फोन का आज दोपहर 12 बजे यानि अब से कुछ देर बाद फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल के तौर पर पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ फ्लिपकार्ट पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए आपको इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ खास बाते बताते हैं।
इस फोन को कंपनी ने 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। आपको इस फोन में मिडनाइट ब्लैक, फैनटॉम ब्लू और फैनटॉम रेड कलर का ऑप्शन भी मिलेगा। इस फोन के साथ कुछ एक्सट्रा डिस्काउंट भी आज यूज़र्स को मिल सकता है। अगर आप एक्सिस बैंक का कार्ड इस्तेमाल करके इस फोन की खरीदारी करेंगे तो आपको 10% का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के साथ नो कोस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।
इस फोन में 6.21 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसका डिस्प्ले काफी शानदार है। इसमें 90% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ ड्रॉपलेट नॉच दिया हुआ है। इससे फोन का लुक काफी शानदार लगता है। इस फोन में कर्व्ड ग्लास पैनल भी है। इस फोन में GPU Turbo 2.0, Kirin 710 Chipset दिया गया है। इसके साथ-साथ यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड पाई और EMUI 9 के साथ आता है। इस फोन के पिछले हिस्से में एक माउंटेड फ्रिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है। इसका प्राइमरी सेंसर 24 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए AI beauty night mode और AI scene detection मोड भी दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








