Home
News

Oppo K3 की 12 बजे से होगी फ्लैश सेल, कम कीमत के साथ ढेरों ऑफर्स उपलब्ध

आजकल फ्लैश सेल का सिलसिला रोजाना चलता है। रोज किसी ना किसी कंपनी के किसी ना किसी स्मार्टफोन की फ्लैश सेल तो होती ही है। आज भी ओप्पो कंपनी ने अपने एक लेटेस्ट स्मार्टफोन को फ्लैश सेल में उतारने का फैसला किया है। इस नए स्मार्टफोन का नाम Oppo K3 है। इस फोन को कंपनी आज दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया की शॉपिंग वेबसाइट पर उपलब्ध कराने जा रही है।

Oppo K3 की 12 बजे से होगी फ्लैश सेल, कम कीमत के साथ ढेरों ऑफर्स उपलब्ध

इस फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी कंपनी ने पेश किया है। Oppo K3 को अगर आप अमेजन पे से पेमेंट करके खरीदेंगे तो आपको 1000 रुपए का कैशबैक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करके इस फोन को खरीदेंगे तो भी आपको 1000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

इस फोन का वेरिएंट

इसके अलावा अगर आप जियो यूज़र्स भी हैं तो 7050 रुपए का जियो रिचार्ज बेनिफिट भी मिल सकता है। वहीं इस फोन के नो कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है। इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 16,990 रुपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 19,990 रुपए है।

नए स्मार्टफोन का स्पेसिफिकेशंस

इस फोन के फीचर्स पर गौर करें तो इसमें 6.5-inch AMOLED display दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 pixels है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके साथ इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का मोटराइज्ड पॉप अप कैमरा भी दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.7 है।

इसके अलावा इसका बैक कैमरा डुअल कैमरा सेंसर सेटअप के साथ आता है। इसका पहला सेंसर 16 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 710 SoC दिया गया है। वहीं इसमें कनेक्टिविटी के लिए भी GPS, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C port दिया गया है। इसमें 3,765mAh की बैटरी है जो 20W VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO company has decided to launch its latest smartphone in the flash sale. The name of this new smartphone is Oppo K3. The company is going to make this phone available at Amazon India's shopping website from 12 noon today. The company has also offered some offers with this phone. Let's tell you about it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X