Home
News

Redmi K20 और Redmi K20 Pro को दोपहर 12 बजे खरीदने का मौका

शाओमी कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro को आज कंपनी एक बार फिर फ्लैश सेल में पेश कर रही है। आज इस फोन को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर और Mi.com पर बिक्री के लिए पेश करने जा रही है। आपको बता दें कि इस फोन की फ्लैश सेल पहले भी हो चुकी है।

Redmi K20 और Redmi K20 Pro को दोपहर 12 बजे खरीदने का मौका

Redmi K20 सीरीज की फ्लैश सेल

इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो अगर आप आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से इस फोन फोन की पेमेंट करेंगे तो आपको 1000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप इस फोन को खरीदने के साथ Google Home Mini भी खरीदेंगे तो आपको उसमें भी 50% का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगर आप फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करते हुए एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा।

Redmi K20 का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 21,999 रुपए है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 23,999 रुपए है। वहीं Redmi K20 Pro को भी दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 27,999 रुपए है जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 30,999 रुपए का है।

Redmi K20 की स्पेसिफिकेशंस

Redmi K20 में 6.39 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले हैं। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में Octa core Qualcomm Snapdragon 730 Soc दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है।

इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो SONY IMX 582 से लैस है। इसका अपर्चर f/1.75 है। वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, जो वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

इन सभी चीजों के अलावा अगर इस फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Bluetooth Version 5.0, USB type C Port, Wifi 820.11 AC, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है जिसपर कंपनी दमदार बैटरी बैकअप देने का दावा कर रही है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशंस

Redmi K20 Pro में 6.39 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले हैं। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में Octa core Qualcomm Snapdragon 855 दिया गया है। इस फोन में हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट भी है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है।

इस फोन की कैमरे की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो SONY IMX 582 से लैस है। इसका अपर्चर f/1.75 है। वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, जो वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

इन सभी चीजों के अलावा अगर इस फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Bluetooth Version 5.0, USB type C Port, Wifi 820.11 AC, GPS, NFC Support, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है जिसपर कंपनी दमदार बैटरी बैकअप देने का दावा कर रही है। यह बैटरी 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomii's company is launching its flagship smartphone Redmi K20 and Redmi K20 Pro today in a flash sale once again. Today this phone is going to be offered at Flipkart and Mi.com for sale from 12 noon. Please let us know that the flash sale has already been done in this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X