Home
News

फ्लिप्कार्ट 2018 मोबाइल्स बोनांजा सेल में आ रही है बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

By Agrahi

नए साल में फ्लिप्कार्ट अपने ग्राहकों को सबसे बेस्ट डील्स देने की तैयारी में है. ये है फ्लिप्कार्ट की 2018 मोबाइल्स बोनांजा सेल, जो जल्द ही ग्राहकों के लिए आने वाली है. यानी कि अब आप नए साल में अपने लिए नया फोन बिलकुल ले पाएंगे, वो भी कम कीमत के में.

फ्लिप्कार्ट 2018 मोबाइल्स बोनांजा सेल में जो कुछ आकर्षक डील्स हैं उनमें Xiaomi Mi A1, Google Pixel 2, Pixel 2XL, Moto G5 Plus, Redmi Note 4, Lenovo K5 Note और Samsung Galaxy S7 शामिल हैं. इसके साथ कई अन्य 4जी हैंडसेट भी इस सेल में कम कीमत के साथ उपलब्ध होंगे.

फ्लिप्कार्ट 2018 मोबाइल्स बोनांजा सेल में आ रही है बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

तो चलिए देखते हैं कौन से स्मार्टफोन पर आपको कितना डिस्काउंट मिलता है और 3 जनवरी से 5 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में बेस्ट डील क्या रहेगी.

Xiaomi Mi A1

Xiaomi Mi A1

Xiaomi Mi A1 स्मार्टफोन इस सेल में आपको केवल 12,999 रुपए में मिल सकता है. हाल ही में इस फोन की कीमत 1000 रुपए कम की गई थी. जिसके बाद अब फ्लिप्कार्ट की ओर से भी 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके बाद फोन की कीमत 14,999 रुपए से घटकर 12,999 रुपए हो जाएगी.

 

Samsung Galaxy S7

Samsung Galaxy S7

सैमसंग का पिछले साल लॉन्च हुआ फोन सैमसंग गैलेक्सी एस7 भी इस सेल में शामिल है. इस फोन को कंपनी 46,000 रुपए नहीं बल्कि 26,990 रुपए की कम कीमत में सेल करेगी.

Google Pixel 2 और Pixel 2XL

Google Pixel 2 और Pixel 2XL

गूगल का लेटेस्ट स्मार्टफोन Google Pixel 2 और Pixel 2XL 39,999 रुपए की कीमत में मिल रहे हैं. यह फोन 61,000 रुपए में लॉन्च हुआ था. इसमें 8000 रुपए का डिस्काउंट भी शामिल है, जो कि खास HDFC क्रेडिट EMI ट्रांजेक्शन पर मिलेगा.

Moto G5 Plus

Moto G5 Plus

वहीँ अगर मिड रेंज फोन की ओर ध्यान दें तो Moto G5 Plus भी इस सेल में शामिल होगा. इस फोन का 4जीबी रैम वैरिएंट जिसकी MRP 16,000 रुपए है वह घटकर 9,999 रुपए में खरीद के लिए उपलब्ध होगा.

 

Redmi Note 4

Redmi Note 4

श्याओमी का टॉप सेलिंग रेड्मी नोट 4 इस सेल में 10,999 रुपए में मिलेगा, जबकि इसकी MRP 12,999 रुपए है. यह रेड्मी नोट 4 का 4जीबी रैम वैरिएंट है जिसके साथ आपको मिलेगी 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज.

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart 2018 mobiles Bonanza sale offers the best deals on mobiles. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X