फ्लिपकार्ट एप में मिलेगा फोटो सर्च ऑप्शन
फ्लिपकार्ट अपने मोबाइल प्लेटफार्म पर पूरा फोकस किए हुए है, यूजर को मोबाइल में ज्यादा बेहतर सर्विस देने के लिए एप में इमेज सर्च का ऑप्शन दिया गया है।
फिलहाल इमेज सर्च ऑप्शन को फैशन कैटेगिरी में दिया गया है। कंपनी का कहना है इस नए फीचर की मदद से यूजर किसी भी इमेज की तरह की दूसरी इमेज सर्च कर सकता है। यानी अगर आपको कोई खास ड्रेस पसंद है तो उसी की तरह दिखने वाली दूसरी ड्रेस सर्च कर सकते हैं।
पढ़ें: आपके घर को साफ रखेंगे ये 20 कूल गैजेट

इमेज सर्च पेर्टन, कलर और स्टाइल के आधार पर आपको रिजल्द दिखाएगा। आजकल लोगों की पसंद बदल चुकी है वे कपड़ों में होने वाले छोटे छोटे बदलाव को पसंद नहीं करते ऐसे में उसी तरह से दिखने वाले दूसरे कपड़ों को ऑनलाइन सर्च करना थोड़ा मुश्किल होता है। मगर इमेज सर्च से फ्लिपकार्ट ने इसे आसान बना दिया है।
पढ़ें: ये हैं दुनिया के 11 सबसे छोट गैजेट

इमेज सर्च के लिए यूजर को अपने फोन में इंस्टॉल मोबाइल एप अपग्रेड करनी होगी, इस समय 75 प्रतिशत से ज्यादा यूजर मोबाइल में फ्लिपकार्ट का प्रयोग करते हैं आने वाले दिनों में कई नए फीचर एप्लीकेशन में जोड़े जाऐंगे।


Click it and Unblock the Notifications








