Home
News

फ्लिप्कार्ट पर होगा ऑनर सेलिब्रेशन, स्मार्टफोन पर 4000 रुपए तक का ऑफ

By Agrahi

साल के पूरे होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में ई-कॉमर्स साइट्स से लेकर स्मार्टफोन ब्रांड्स तक सभी आकर्षक डिस्काउंट पेश करते हैं. फ्लिप्कार्ट, अमेज़न और कई अन्य साइट्स, सभी जगह आपको ऑफर्स मिलेंगे. कहीं इयर एंड के ऑफर तो कहीं न्यू इयर के ऑफर, ये ऑफर्स ग्राहकों के लिए लगभग सभी रेंज के प्रोडक्ट्स पर दिए जाते हैं.

भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिप्कार्ट भी साल के अंत में एक शानदार डील लेकर आई है. इस ऑफर में कंपनी 4000 रुपए तक का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है. यह डिस्काउंट फ्लिप्कार्ट खासकर ऑनर स्मार्टफोन पर देगी. फ्लैट डिस्काउंट के अलावा फ्लिप्कार्ट पर कई सारे आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स की डील भी मिलेगी, साथ ही नो कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है.

फ्लिप्कार्ट पर होगा ऑनर सेलिब्रेशन, स्मार्टफोन पर 4000 रुपए तक का ऑफ

फ्लिप्कार्ट के इस ऑफर में जो स्मार्टफोन शामिल हैं उनमें कुछ नीचे दिए गए हैं. यदि आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो देख लीजिए आपका पसंदीदा स्मार्टफोन यहां लिस्ट है या नहीं.

फ्लिप्कार्ट पर होगा ऑनर सेलिब्रेशन, स्मार्टफोन पर 4000 रुपए तक का ऑफ

इसमें सबसे पहले बात करते हैं कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन ऑनर 8 प्रो की, फ्लिप्कार्ट पर ऑनर 8 प्रो पूरे 4000 रुपए के डिस्काउंट के साथ मौजूद है. इस फोन को ग्राहक 29,999 रुपए की बजाय 25,999 रुपए में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर भी है, जहां ग्राहक अपने पुराने फोन के साथ एक्सचेंज कर 18,000 रुपए तक का और डिस्काउंट पा सकते हैं.

इसके साथ ही ग्राहक बायबैक गारंटी प्रोग्राम भी खरीद सकते हैं, जिसके लिए केवल 149 रुपए अतिरक्त चुकाने होंगे. इसके साथ ग्राहकों को 12,500 रुपए की वैल्यू मिलेगी, यानी कि जब आप ऑनर 8 प्रो को किसी अन्य फोन के साथ एक साल के अंदर एक्सचेंज करते हैं तो आपको 12,500 रुपए का ओफ्फे मिलेगा.

ऑनर 8 प्रो के अलावा आपको ऑनर 9i पर भी डिस्काउंट मिलेगा, साथ ही ऑनर 6x भी यहां डिस्काउंट पर उपलब्ध है. डिस्काउंट के साथ ही एक्सचेंज ऑफर और No Cost EMI भी इन हैंडसेट पर उपलब्ध है. ऑनर 9i पर 2000 रुपए का डिस्काउंट होगा, जिसके बाद इसे 17,999 रुपए में खरीदा जा सकता है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Indian e-commerce company Flipkart is also getting into the year-end game and is now offering a flat discount of up to Rs. 4,000 on Honor smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X