Home
News

Flipkart Apple Days 2020 Sale: सभी आईफोन पर भरपूर डिस्काउंट और ऑफर्स

फ्लिपकार्ट पर आज से एप्पल डेय सेल ( Apple Days Sale ) की शुरुआत हो गई है। इस सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर एप्पल के सभी आईफोन पर अच्छा खासा डिस्काउंट, कैशबैक जैसे कई ऑफर्स दिए जाएंगे। Flipkart Apple Days Sale 8 फरवरी तक चलेगी।

Flipkart Apple Days 2020 Sale: सभी आईफोन पर भरपूर डिस्काउंट और ऑफर्स

एप्पल फोन खरीदने वाले ग्राहक या आईफोन यूज़र्स इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। इस सेल के दौरान कई आईफोन्स पर अनेक तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप इस सेल के दौरान iPhone XR खरीदेंगे तो आपको नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प दिया जाएगा। इसके अलावा भी अगर आप iPhone XR का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदेंगे तो आपको 5000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

Flipkart Apple Days Sale

वहीं अगर आप एप्पल कंपनी का लेटेस्ट आईफोन iPhone 11 Pro को इस सेल के दौरान खरीदेंगे तो आपको इसमें 10,817 रुपए प्रति महीने की दर से शुरू होने वाली नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिल जाएगा। इसके अलावा इस फोन को एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर भी छूट दी जा रही है।

iPhone 11 की कीमत में किसी तरह की कमी नहीं की गई है लेकिन इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदने का ऑप्शन दिया जा रहा है। इन दोनों लेटेस्ट एप्पल आईफोन की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है लेकिन इन दोनों फोन को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं और एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर यूज़र्स को 7000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

iPhone XR के बारे में हमने आपको पहले ही बताया कि इस फोन की कीमत में किसी तरह की कोई कटौती नहीं की गई है लेकिन इस फोन को 8,317 रुपए से शुरू होने वाली नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर इस फोन में भी 5,000 तक का डिस्काउंट पाया जा सकता है।

पुराने आईफोन्स पर भी छूट

इन सभी लेटेस्ट आईफोन के अलावा पुराने आईफोन में भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 8 का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 34,999 रुपए, iPhone 7 को 24,999 रुपए, iphone 7 Plus 33,999 और iPhone 6s के 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 23,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Days Sale has started on Flipkart from today. During this sale, many offers like good discount, cashback will be given on all Apple's iPhones on Flipkart. Flipkart Apple Days Sale will run until 8 February.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X