Home
News

iPhones 8 पर मिल रहा है 10,000 रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट

By Neha Kashyap

ई-कॉमर्स वेबसाइट कई स्मार्टफोन कंपनियों के साथ मिलकर ग्रेट डील ऑफर कर रही हैं। इसी क्रम में पॉपुलर ऑनलाइन सेलर फ्लिपकार्ट ने ऐपल डेज़ सेल का आयोजन किया है। इस सेल में आईफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन X से लेकर आईफोन 6एस पर छूट मिल रही है।

आईफोन के अलावा ऐपल आईपैड, मैकबुक और ऐपल स्मार्ट वॉच पर भी ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप हमेशा से आईफोन लेना चाहते थे, लेकिन आपका बजट कम था, तो खुश हो जाइए क्योंकि आपके पास बजट में आईफोन खरीदने का अच्छा मौका है।

iPhones 8 पर मिल रहा है 10,000 रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट

बता दें कि ऐपल की ये सेल लिमिटेड टाइम के लिए है और 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है। कस्टमर्स इसका फायदा सिर्फ 2 मार्च तक उठा सकते हैं।

आईफोन x-

आईफोन x-

ऐपल कंपनी का नेक्स्ट जनरेशन फोन आईफोन x के 64 जीबी वेरिएंट को फ्लिपकार्ट सेल में 82,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन की असल कीमत 89,000 रुपए है। वहीं, इसके 256 जीबी वेरिएंट की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर ये 97,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन की मार्केट प्राइस 1,02,000 रुपए है।

आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस-

आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस-

आईफोन 8 की असल कीमत 64,000 रुपए है, लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इसे 54,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। आईफोन 8 के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 77,000 रुपए है, लेकिन इसे यहां से 69,999 रुपए में खरीद सकते हैं। आईफोन 8 प्लस की बात करें, तो इसके 64जीबी वेरिएंट को 73,000 रुपए है, लेकिन फ्लिपकार्ट इसे डिस्काउंट के साथ 64,999 रुपए में बेच रहा है।

आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 6-

आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 6-

आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 59,000 रुपए है, लेकिन फ्लिपकार्ट से इसे 56,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसका 128 जीबी वेरिएंट 65,999 रुपए में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा 32 जीबी वाले आईफोन 7 को सिर्फ 41,999 रुपए में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 6 प्लस का 32 जीबी वेरिएंट 40,999 रुपए, आईफोन 6एस का 32 जीबी वेरिएंट 32,999 रुपए और आईफोन 6 चुनते 24,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आईफोन एसई के 32 जीबी वेरिएंट को सिर्फ 18,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

1 लाख का iphone X या फिर 40 हजार से कम वाला oneplus 5T
इन ऐपल प्रॉडक्ट पर भी है छूट-

इन ऐपल प्रॉडक्ट पर भी है छूट-

फ्लिपकार्ट न सिर्फ आईफोन बल्कि आईपैड, मैकबुक और ऐपल स्मार्ट वॉच पर भी डिस्काउंट दे रहा है। ऐपल वॉच सीरीज 1 के 42 मिलीमीटर मॉडल पर 5000 रुपए डिस्काउंट है। डिस्काउंट के बाद इसे सिर्फ 18,900 रुपए में खरीद सकते हैं। 32 जीबी वेरिएंट वाले आईपैड वाई-फाई को 22,800 रुपए और मैकबुक एयर का बेस मॉडल 57,999 रुपए में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

ये भी हैं ऑफर्स-

ये भी हैं ऑफर्स-

बता दें कि फ्लिपकार्ट इन सभी प्रॉडक्ट पर फ्लेट डिस्काउंट दे रहा है। डिस्काउंट के अलावा एसबीआई के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 परसेंट कैशबैक मिलेगा। ये पैसा 10 जून तक कस्टमर्स के अकाउंट में पहुंच जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट आईफोन की खरीदारी पर 18,000 रुपए तक एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart announce Apple Days sales offering discounts on iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 plus, iPhone 7, iPhone 7 plus, IPad and Smartwatch.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X