फ्लिप्कार्ट एपल फेस्ट : लेटेस्ट आईफोन खरीदने का शानदार मौका
फ्लिपकर अपने ग्राहकों के लिए लाया है खास मौका, जिसमें ग्राहक बंपर डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं आईफोन।
फ्लिप्कार्ट पर आ गया है एपल फेस्ट, जी हां! अब आप अपने पसंदीदा लेटेस्ट आईफोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लिप्कार्ट पर यह एपल फेस्ट 10 जनवरी से शुरू हो गया है जो कि 13 जनवरी तक रहेगा। इस फेस्ट में ग्राहक आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 6एस, आईफोन 6, एपल वॉच और बाकी चीजें भी खरीद सकते हैं।

स्मार्टफोन और गैजेट्स के अलावा आप इस फेस्ट में एपल एक्सेसरीज़ भी खरीद सकते हैं। जैसे बैक कवर, लाइटिंग केबल, एपल कीबोर्ड और माउस आदि भी शामिल है। इन सभी पर आपको मिलता है आकर्षक डिस्काउंट।
इसी के साथ फ्लिप्कार्ट सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर आईफोन 6 खरीदने पर 5 प्रतिशत की छूट दे रहा है। तो जल्दी करें आईफोन खरीदने का शानदार मौका हाथ से न जाने दें।
आईफोन 7 प्लस (128जीबी)
एपल के आईफोन 7 प्लस (128जीबी) को 82,000 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस पर 23,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर के साथ इस फोन पर 3000 रुपए का अतिरिक्त ऑफ भी है। साथ ही एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 5 प्रतिशत ऑफ भी मिलेगा।
आईफोन 7 प्लस के 256 जीबी
आईफोन 7 प्लस के 256 जीबी वैरिएंट को 92,000 रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें अन्य ऑफर सामान ही हैं। आईफोन 7 प्लस 32जीबी रोज़ गोल्ड वैरिएंट में 72000 रुपए में खरीदा जा सकता है।
आईफोन 6 में 16जीबी
एपल आईफोन 6 में 16जीबी ग्रे वैरिएंट की कीमत 31,990 रुपए है। ग्राहकों को इस पर 24,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफ मिल सकता है, वहीं एक्सचेंज वैल्यू 4000 रुपए है। इसकी ईएमआई 1,552 प्रति माह से शुरू होती है।
आईफोन 6एस 32जीबी
एपल आईफोन 6एस 32जीबी स्पेस ग्रे और रोज़ गोल्ड वैरिएंट 46,999 रुपए का है। इस पर यूज़र्स को 23,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। साथ ही 3000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज वैल्यू भी।
एपल आईफोन 5एस
एपल आईफोन 5एस स्पेस ग्रे वैरिएंट को आप 19,999 रुपए में खरीद सकते हैं। आईफोन 5एस सिल्वर कलर वैरिएंट भी सामान कीमत में उपलब्ध है। इस पर 15000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर है।


Click it and Unblock the Notifications







