Home
News

Flipkart Axis Bank सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड लॉन्च; अमेज़न आईसीआईसीआई कार्ड से बेहतर?

Flipkart Axis Bank सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड लॉन्च, जानिए क्या हैं फायद

Flipkart और Axis Bank ने ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए एक नया क्रेडिट कार्ड पेश किया है। ई-कॉमर्स पोर्टल पर खरीदारी करने के लिए नए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। सभी लेनदेन के बाद, ग्राहक सुपरकॉइन रिसीव करेंगे, जो एक्स्ट्रा डिस्काउंट और ऑफर पाने के लिए फ्लिपकार्ट द्वारा दी जाने वाली रिवार्ड रिडेम्पशन सिस्टम है।

Flipkart Axis Bank सुपर एलीट कार्ड से ग्राहकों को काफी फायदा होगा। शुरुआत में, ग्राहकों को उनके नए कार्ड के सक्रिय होने पर 500 सुपरकॉइन मिलेंगे। यह Amazon pay आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के मुकाबले अच्छा बताया जा रहा है।

Flipkart Axis Bank सुपर एलीट कार्ड के बेनिफिट

नए लॉन्च किए गए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपर एलीट कार्ड को एक्टिव करने पर 500 सुपरकॉइन, फ्लिपकार्ट फ्लाइट बुकिंग पर 15 प्रतिशत तक की छूट, Myntra पर 500 रुपये की छूट, फ्लिपकार्ट हेल्थ+ पर 30 प्रतिशत की छूट, क्लियरट्रिप पर 10 प्रतिशत तक के छूट शामिल किए गए हैं। वहीं फ़्लाइट बुकिंग, क्लियरट्रिप होटल बुकिंग पर 25 प्रतिशत की छूट के साथ दो महीने की YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और एक साल की लेंसकार्ट गोल्ड मेंबरशिप शामिल है।

Flipkart Axis Bank सुपर एलीट क्रेडिट कार्ड लॉन्च, जानिए क्या हैं फायद

इनके अलावा, ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर खर्च किए गए 100 रुपये पर 12 सुपरकॉइन भी मिलेंगे। Flipkart plus मेंबर के लिए और भी बेनिफिट होंगे क्योंकि उन्हें प्लेटफॉर्म पर खर्च किए गए 100 रुपये पर 16 सुपरकॉइन मिलेंगे। 2,500 रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए, प्लस मेंबर को 400 सुपरकॉइन मिलेंगे जबकि Non-plus members को 200 सुपरकॉइन मिलेंगे।

इन सुपरकॉइनों का यूज दूसरे प्लेटफार्मों पर किया जा सकता है, जिनमें Myntra, Cleartrip, YouTube, SonyLIV, Zee5, और बहुत कुछ शामिल हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपर एलीट कार्ड का उपयोग करने पर चुनिंदा रेस्तरां पर 20 प्रतिशत की छूट होगी।

क्या यह Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड से बेहतर है?

Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड में कोई ज्वाइनिंग एनुअल चार्ज शामिल नहीं है। इसमें प्राइम मेंबर के लिए हाई प्रॉफिट शामिल हैं। साथ ही, यह यूजर्स को तीन या छ: महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पेमेंट की सुविधा देता है। अगर आप Flipkart और Myntra से अक्सर खरीदारी करते हैं तो आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपर एलीट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Customers will benefit greatly from the Flipkart Axis Bank Super Elite Card. Initially, customers will get 500 SuperCoins when their new card is activated. It is said to be better than Amazon pay ICICI Bank credit card.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X