फ्लिप्कार्ट बिग 10 सेल: आईफोन 7 अब 35,000 रु से भी कम
फ्लिप्कार्ट बिग 10 सेल में मिल रहा है अब तक का सबसे आकर्षक ऑफर। आईफोन 7 35,000 रुपए से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
फ्लिप्कार्ट की बिग 10 सेल मदर्स डे से शुरू हो चुकी है। आज 15 मई से ई-कॉमर्स साईट पर स्मार्टफोन सेल भी शुरू कर दी गई है। इस सेल में फ्लिप्कार्ट कई बड़े डिस्काउंट पेश कर रही है। कंपनी एपल, सैमसंग, मोटोरोला आदि जैसे बड़े ब्रांड्स पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है।

इस सेल में कई स्मार्टफोन पर 60,000 रुपए का आईफोन 7 डिस्काउंट के साथ 43,999 रुपए की कम कीमत में उपलब्ध है। इतना ही नहीं अपने पूराने फोन को एक्सचेंज करा कर आप पूरे 20,000 रुपए तक का और डिस्काउंट पा सकते हैं। आईफोन 7 पर यह अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है। यह फोन एपल ने साल 2016 के आखिर में किया था। कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है जो 32जीबी स्टोरेज के बेस वैरिएंट में आता है।

फ्लिप्कार्ट एपल के अलावा सैमसंग, मोटोरोला, लेनोवो, गूगल, इंटेक्स व कई अन्य ब्रांड्स पर भी आकर्षक डिस्काउंट दे रहा है। रेड्मी नोट 4 पर भी फ्लिप्कार्ट की बड़ी डील देने की तैयारी है। फ़िलहाल इस फोन के लिए कमिंग सून लिखा है।
स्मार्टफोन के साथ ही लैपटॉप, टीवी व मोबाइल एक्सेसरीज पर भी काफी छूट मिल रही है।
आईफोन 7 और 7 प्लस
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पर बम्पर ऑफर है। 60,000 रुपए की कीमत का आईफोन 7 फ्लैट डिस्काउंट के बाद केवल 43,999 रुपए में मिल रहा है। जबकि 72,000 रुपए का आईफोन 7 प्लस 54,999 रुपए में मिल रहा है। इतना ही नहीं इन दोनोंही फोन पर 20,000 रुपए तक अतिरिक्त ऑफ एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलेगा।
रेड्मी नोट 4
श्याओमी का रेड्मी नोट 4 स्मार्टफोन लॉन्च के बाद से ही चर्चाओं में है। कंपनी का यह फोन 9,999 रुपए से शुरू होता है। इस फोन पर कोई डिस्काउंट तो नहीं है लेकिन यह सेल के लिए मौजूद है। बता दें कि रेड्मी नोट 4 को खरीद पाना थोड़ा मुश्किल था क्योंकि यह फोन केवल फ़्लैश सेल पर ही उपलब्ध था। हालाँकि फ्लिकार्ट सेल में अब इसे खरीदना आसान हो चुका है।
मोटोरोला मोटो जी5 प्लस
मोटोरोला का हाल ही में लॉन किया गया स्मार्टफोन मोटोरोला मोटो जी5 प्लस पर 1,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट है। इस फोन को 15,999 रुपए में खरीद सकते हैं। फोन पर अन्य ऑफर भी मौजूद हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट
3,000 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट के बाद सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन 14,900 रुपए में मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। जिसके तहत ग्राहक 14,000 रुपए का अतिरिक्त ऑफ ला लाभ ले सकते हैं।
कैनन ईओएस 700डी DSLR कैमरा
कैनन के इस शानदार DSLR कैमरा पर पूरे 17% की छूट है। फ्लिप्कार्ट की बिग 10 स्लै में यह कैमरा 44,950 रुपए से घटकर 36,995 रुपए मीम मिल रहा है। इस कैमरा पर अन्य ऑफर भी उपलब्ध हैं।
माइक्रोमैक्स 31.5 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी
यह शानदार एचडी रेडी एलईडी टीवी 45% ऑफ के साथ इस सेल में लिस्ट किया गया है। माइक्रोमैक्स का यह 31.5 इंच का टीवी 23,999 रुपए नहीं बल्कि 12,999 रुपए में दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







