Home
News

Flipkart Big Billion day sale, जानिए किस स्मार्टफोन पर है कितना ऑफ

By Agrahi

फ्लिप्कार्ट की इस साल की सबसे बड़ी सेल 20 सितंबर से शुरू हो चुकी है और अब इस सेल में नंबर आ गया है स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का भी। इस सेल में कंपनी कई डिवाइस पेश कर रही है। यह सेल रात 12 बजे से शुरू हो चुकी है। बता दें कि फ्लिप्कार्ट अपनी इस सेल में कई आकर्षक ऑफर लेकर आई है।

Flipkart Big Billion day sale, जानिए किस स्मार्टफोन पर है कितना ऑफ

बात करें स्मार्टफोन की तो इस सेल में करीब 25,000 रुपए तक बचाए जा सकते हैं। कई मिड रेंज स्मार्टफोन की कीमत डिस्काउंट के बाद बजट रेंज के आस-पास आ चुकी है। वहीं 5000 रुपए से कम में भी कई स्मार्टफोन मिल जाएंगे। इस बिग बिलियन डे सेल में अपने फेस्टिव सीजन को और मजेदार बना सकते हैं।

ऑफर्स

इस सेल में ऑनर 6एक्स और ऑनर 8 प्रो भी स्पेशल ऑफर के तहत उपलब्ध हैं। ऑनर 6एक्स पर जहां 1000 रुपए का डिस्काउंट है जिसके बाद यह आपको 10,999 रुपए में 32जीबी स्टोरेज के साथ मिलता है। वहीं 12,999 रुपए में 64जीबी वैरिएंट मिलेगा।

ऑनर 8 प्रो की बात करें तो इसमें मिलेगा 3000 रुपए का तिरिक्त एक्सचेंज ऑफर। इसके अलावा हुवावे पी9 भी शानदार ऑफर के साथ यहां मिल रहा है। इसके साथ ही अन्य कई डील्स इस सीजन में दी जा रही हैं।

टॉप डील्स

इसके अलावा फ्लिप्कार्ट ने यह भी कहा है कि वो सभी आईफोन मॉडल्स को सबसे कम दाम में पेश करेगी। बता दें कि फिलहाल आईफोन 7 का 32जीबी रोम वैरिएंट शुरूआती प्राइस 49,000 रुपए है, लेकिन सेल में यह आपको मिल रहा है 38,999 रुपए में।
वहीँ लेनोवो के8 प्लस, जो कि हाल ही में लॉन्च हुआ है उस पर भी 2000 रुपए का फ्लैट ऑफ है, यह सेल में 8,999 रुपए में मिल रहा है। इन ऑफर्स के साथ ही रेड्मी नोट 4 पर 2000 रुपए का फ्लैट ऑफ, ZTE ब्लेड ए2 प्लस पर 4000 रुपए का फ्लैट ऑफ और आसुस जेनफोन 3 लेज़र पर 9000 रुपए का फ्लैट ऑफ दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Day sale : get these amazing smartphones and electronics deals. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X