Flipkart Big Billion Day Sale: POCO ने इन डिवाइसेज पर पेश किए आकर्षक ऑफर्स
POCO ने कंज्यूमर के लिए POCO स्मार्टफोन में कई ऑफर्स लॉन्च किए हैं। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में 19 सितंबर से कई तरह के ऑफर्स शुरू होने वाले हैं जिसका लाभ ग्राहक उठा सकते हैं। आज हम बात करेंगे POCO M4 5G और POCO F4 5G के बारे में जिससे आपको इसे लेते समय सही जानकारी मिल सके। क्योंकि POCO Flipkart पर बड़ा ऑफर दे रहा है। वहीं सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के रूप में दावा किया गया है कि POCO M4 5G और POCO F4 5G आज से बिग बिलियन डे प्राइसिंग पर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। जो इस तरह हैं।

POCO M4 5G
POCO M4 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर से लैस है। यह 90Hz FHD स्मार्ट डिस्प्ले के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग करता है। वहीं मोबाइल गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए भी यह एक अच्छा डिवाइस है। POCO M4 5G अपने 50MP AI डुअल कैमरे से शानदार फोटो कैप्चर करता है। इतना ही नहीं यह डिवाइस 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। एम-सीरीज़ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, POCO M4 5G एक आकर्षक डिज़ाइन वाला रियर पैनल पेश करता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।
POCO X4 Pro 5G
POCO का POCO X4 Pro 5G स्नैपड्रैगन 695 द्वारा संचालित है, जो एक अत्याधुनिक 6nm फ्रेमवर्क है। स्मार्टफोन एक्स-सीरीज़ में पहला है जिसमें 120Hz सुपर AMOLED स्क्रीन शामिल होने के साथ इसमें 360Hz टच सैंपलिंग दर वीडियो या गेमिंग देखने के लिए काफी है। डिवाइस में 5000 एमएएच की बैटरी के साथ 67W एमएमटी सोनिक चार्जिंग की सुविधा दी गई है। POCO X4 Pro 5G पर फोटोग्राफी करने का एक अच्छा अनुभव देता है, यह सभी स्थितियों में फोटो कैप्चर के लिए 64MP कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर से लैस है.
POCO F4 5G
डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में बता दें कि POCO F4 5G बहुत शानदार है। 7nm प्रोसेसर पर बने स्नैपड्रैगन 870 फ्लैगशिप चिपसेट होने के चलते, POCO F4 5G बहुत आसानी से मल्टीटास्किंग कार्य करता है. इसमें 6.67" E4 AMOLED स्क्रीन और एक अल्ट्रा-टिनी 2.76 मिमी डॉट डिस्प्ले दिया गया है, जो प्राइस सेगमेंट में सबसे छोटा है, 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। 7.7mm thickness, के साथ POCO लाइनअप में अब तक का सबसे पतला मॉडल है। इस फोन में आपको 67W सोनिक चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलती है।
POCO M4 Pro 5G
POCO M4 Pro 5G एक असाधारण 5G-रेडी मीडियाटेक डाइमेंशन 810 प्रोसेसर से लैस है और यह एक शानदार 90Hz 6.6 "FHD + डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है, जो 240Hz टच सैंपलिंग के साथ है। स्मार्टफोन में 33W फास्ट इन-बॉक्स चार्जर के साथ 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ डुअल सेटअप कैमरा भी दिया गया है। POCO M4 Pro 5G तीन कलर- पावर ब्लैक, कूल ब्लू और POCO येलो में मिलता है।
POCO M5
नवीनतम मीडियाटेक हेलियो जी99 6एनएम प्रोसेसर द्वारा संचालित, POCO M5 अपने सेगमेंट में सबसे अधिक मजबूत स्मार्टफोन है। डिवाइस में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो आसानी से 2 दिनों तक चलती है। POCO M5 बैक पैनल पर एक प्रीमियम लेदर लगाया गया है जो इसे एक क्लासी लुक देता है। डिवाइस में 6.58-इंच 90Hz FHD+ स्मार्ट डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग का अनुभव देता है। यह 50MP ट्रिपल कैमरा सेट-अप से लैस होने के चलते इमेज कैप्चर करना काफी आसान होता है.


Click it and Unblock the Notifications








