Flipkart big billion day sale: प्रीमियम स्मार्टफोन पर 25000 रुपए तक ऑफ
एक बार फिर ऑनलाइन सेल का सीजन आने वाला है। मौका फेस्टिव सेल का हो तो डिस्काउंट के साथ ही शॉपिंग थोड़ी खास हो जाती है। फ्लिप्कार्ट भी अपनी बिग बिलियन डे सेल 2017 के साथ तैयार है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिप्कार्ट पर यह सेल वैसे तो 20 सितंबर को ही शुरू हो जाएगी।

इस सेल के दौरान फ्लिप्कार्ट स्मार्टफोन से लेकर कई अन्य डिवाइस हैसे लैपटॉप, पॉवरबैंक आदि पर भी ऑफर पेश करने वाली है। ग्राहक चाहें तो इस सेल में 5000 रुपए से भी कम कीमत में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे उन स्मार्टफोन के नाम जिन्हें आप फ्लिप्कार्ट बिग बिलियन डे सेल 2017 में 5000 रुपए से कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Sansui Horizon 1
इस स्मार्टफोन की कीमत 5,149 रुपए है, लेकिन फ्लिप्कार्ट बिग बिलियन डे सेल पर इस फोन को 3,400 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 4.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है और यह 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है और 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन 16जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
Sansui Horizon 2
सैनसुई के इस स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रुपए है और इस सेल में यह आपको 4,900 रुपए में मिल सकता है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन को जानें तो यह 5 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन में 1.25GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 3.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है और यह 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आएगा। इसकी इंटरनल स्टोरेज 8जीबी की है।
Xolo Era 1X Pro
इस स्मार्टफोन में की कीमत 6,888 रुपए है लेकिन फ्लिप्कार्ट बिग बिलियन डे सेल में इस फोन को 4,999 रुपए में उइप्ल्ब्ध कराया जाएगा। इस फोन में 5 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 1.5 GHz क्वाड कोर प्रोसेसर है।
Panasonic P85
पैनासॉनिक पी85 भी इस सेल में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपए है लेकिन फ्लिप्कार्ट सेल में इस फोन को 4,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन में 5 इंच की एचडी स्क्रीन और 4000mAH बैटरी है।
Moto C Plus
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 5000 रुपए से कम में तो नहीं लेकिन 1000 रुपए के डिस्काउंट पर जरुर मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को 6,999 रुपए की बजाय फ्लिप्कार्ट बिग बिलियन डे सेल के तहत 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन 4000mAH बैटरी के साथ आता है।
ये हैं बम्पर डील्स
हुवावे P9
फ्लिप्कार्ट की इस डील में आप लगभग 25,000 रुपए बचा सकते हैं। हुवावे का यह शानदार स्मार्टफोन हुवावे पी9 आपको 39,999 रुपए से कम होकर 14,999 रुपए में मिलता है। यह है इस साल की बम्पर डील।
सैमसंग गैलेक्सी एस7
सैमसंग गैलेक्सी एस7 की मार्केट में कीमत 46,000 रुपए है, लेकिन यदि आप चाहें तो इस फोन को 29,990 रुपए की कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको फ्लिप्कार्ट बिग बिलियन सेल में भाग लेना होगा।


Click it and Unblock the Notifications