Flipkart Big Billion Days 2020: पोको स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स और ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही है। इस सेल में बहुत सारे प्रॉडक्ट्स पर बढ़िया डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में 16 से 21 अक्टूबर के बीच काफी अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। उन कंपनियों में से पोको कंपनी के सभी स्मार्टफोन में पर काफी ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Flipkart पर Poco फोन बेस्ट डील्स
आप ऐसा ससझ लीजिए कि Flipkart Big Billion Days सेल पोको कंपनी के स्मार्टफोन के लिए काफी खास है। इस सेल के कंपनी कंपनी ने एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने वाले यूज़र्स को 10% का छूट देने का फैसला किया है। इसके अलावा हर फोन पर मिलने वाला डिस्काउंट अतिरिक्त ऑफर के रूप में दिया जाएगा।
Poco X2 की कीमत
इस फोन की कीमत में कंपनी ने 1000 रुपए का डिस्काउंट देने का फैसला किया है। इस फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट की कीमत 17,499 और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भी 18,499 रुपए है। वहीं 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपए है।
Poco M2 Pro पर ऑफर
इस फोन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन की कीमत में सेल के दौरान 1000 रुपए की कटौती करने का फैसला किया है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। इसके अलावा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 14,999 रुपए रखी है। वहीं इस फोन का तीसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपए है। फ्लिपकार्ट से इस आगामी सेल में इन सभी वेरिएंट को 1000 रुपए के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
पोको के अन्य स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
इन दोनों फोन के अलावा भी Poco X3 की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होगी। वहीं Poco M2 की कीमत में भी 500 रुपए की कटौती की जाएगी, लिहाजा वो फोन भी 10,499 रुपए की शुरुआती कीमत में बिकेगा। इन सभी फोन के अलावा पोको कंपनी का सस्ता फोन Poco C3 है। इस फोन की कीमत में भी कंपनी ने कटौती की है और इसकी शुरुआत 7,499 रुपए से होगी।


Click it and Unblock the Notifications








