Flipkart Big Billion Days Sale 2025: iPhone 16 से लेकर Galaxy S24 तक जबरदस्त डिस्काउंट, जानें ऑफर्स और डील्स
Flipkart Big Billion Days Sale 2025: त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही भारत का ऑनलाइन शॉपिंग मार्केट गर्म हो जाता है। Flipkart ने अपने सबसे बड़े सेल इवेंट Big Billion Days Sale 2025 का ऐलान कर दिया है। हालांकि इसकी डेट अभी 'Coming Soon' बताई गई है, लेकिन कंज्यूमर्स के बीच इसका उत्साह पहले से ही चरम पर है।
स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन और वियरेबल्स तक इस सेल में हर कैटेगरी में धमाकेदार ऑफर्स आने वाले हैं। लेकिन इस बार केवल डिस्काउंट पकड़ना काफी नहीं होगा, बल्कि सही स्मार्ट शॉपिंग स्ट्रैटेजी अपनाना जरूरी है।

क्यों है यह सेल खास?
हर साल की तरह Flipkart इस बार भी iPhone 16, Samsung Galaxy S24, OnePlus Buds 3 और Motorola Edge 60 Pro जैसे हॉट प्रोडक्ट्स पर बंपर डील्स देने वाला है। इसके अलावा Intel PCs, 55-इंच स्मार्ट टीवी और फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा।
Flipkart का दावा है कि इस बार 'Double Discounts' और 'Festive Rush Hour' डील्स भी मिलेंगी, यानी यूजर्स को सिर्फ प्राइस कट ही नहीं बल्कि टाइम-बाउंड ऑफर्स भी पकड़ने होंगे।
बैंक ऑफर्स और EMI बेनिफिट्स
Flipkart ने Axis Bank और ICICI Bank से पार्टनरशिप की है। दोनों बैंकों के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांज़ैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, No Cost EMI, UPI ऑफर्स और Pay Later जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को लुभाने वाली हैं। खास बात यह है कि Flipkart Plus मेंबर्स को SuperCoins के जरिए अतिरिक्त सेविंग्स का फायदा मिलेगा।
Amazon से सीधी टक्कर
ध्यान देने वाली बात यह है कि Flipkart की इस घोषणा के साथ ही Amazon ने भी अपने Great Indian Festival Sale 2025 की झलक दिखा दी है। दोनों ई-कॉमर्स दिग्गजों की इस टक्कर से सबसे बड़ा फायदा कस्टमर्स को मिलेगा। वे चाहें तो दोनों प्लेटफॉर्म्स की डील्स की तुलना करके बेस्ट ऑफर चुन सकते हैं।
इस बार की यूनिक स्ट्रैटेजी
पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि यूज़र्स केवल डिस्काउंट देखकर खरीदारी कर लेते हैं। लेकिन 2025 की Big Billion Days Sale में अगर आप सच में स्मार्ट शॉपर बनना चाहते हैं, तो इन बातों पर ध्यान दें।
- प्रोडक्ट प्राइस हिस्ट्री चेक करें, सेल से पहले ही प्राइस ट्रैकिंग वेबसाइट्स या ब्राउजर एक्सटेंशन से देखें कि असली डिस्काउंट कितना है।
- Wishlist पहले से तैयार रखें , ताकि सेल शुरू होते ही 'Rush Hours' डील्स मिस न हों।
- बैंक कार्ड्स और EMI ऑप्शन सेट करें ताकि पेमेंट के समय कंफ्यूजन न हो।
- Flipkart Plus अकाउंट SuperCoins और Early Access का फायदा उठाने के लिए एक्टिवेट करें, ।
- कई बार वही प्रोडक्ट दूसरी साइट पर और सस्ता मिल सकता है , इसलिए Amazon से तुलना करें ।


Click it and Unblock the Notifications








