Home
News

सेल में फोन नहीं, टेंशन मिली... Flipkart पर फूटा यूजर का गुस्सा

Flipkart के Big Billion Days 2025 सेल को लेकर हर साल जितना उत्साह दिखता है, उतनी ही शिकायतें भी सामने आती हैं। कोई पेमेंट करने के बाद ऑर्डर कैंसिल होने से परेशान होता है, तो किसी को एडवर्टाइज्ड प्राइस और डील्स गायब मिलने का दर्द झेलना पड़ता है। इस बार एक ग्राहक के साथ ऐसा वाकया हुआ जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

राजथ नाम के एक टेक-लवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने iPhone 16 के दो यूनिट ऑर्डर किए-दोनों 256GB वाले मॉडल। इनमें से एक तो नेक्स्ट-डे डिलीवरी पर था, जबकि दूसरा 'Flipkart Minutes' सर्विस के जरिए, यानी सिर्फ 20 मिनट में पहुंचने का वादा। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था।

Flipkart सेल में फोन नहीं, टेंशन मिली...

20 मिनट का वादा, घंटों की बेचैनी

राजथ का 20 मिनट का इंतज़ार घंटों में बदल गया। रात होते-होते उनका धैर्य टूटने लगा। कई बार उन्होंने कस्टमर सपोर्ट और डिलीवरी एजेंट से संपर्क किया, लेकिन एजेंट लोकेशन बदलते रहे। आखिरकार 12:53 AM पर पैकेज उनके दरवाजे पर पहुंचा।

उन्हें बॉक्स देखकर थोड़ी राहत मिली। कलर और सीरियल नंबर चेक कर उन्होंने जल्दी से पैकेज रिसीव कर लिया। लेकिन हड़बड़ी और डिलीवरी एजेंट की जल्दीबाजी में वे एक अहम बात देखना भूल गए-स्टोरेज कैपेसिटी।

बॉक्स में निकला गलत iPhone

फोन सेटअप शुरू करने के बाद असली झटका लगा। 256GB की जगह बॉक्स में 128GB मॉडल निकला। इतना ही नहीं, इनवॉइस पर लिखा IMEI नंबर भी फोन से मेल नहीं खा रहा था। यह किसी बड़े फ्रॉड का संकेत था।

कस्टमर सपोर्ट ने सुलझाया मामला

घबराए राजथ ने तुरंत कस्टमर सपोर्ट से संपर्क किया और फोटो प्रूफ भेजा। शुरुआती बातचीत थोड़ी मुश्किल रही, लेकिन बाद में Flipkart टीम ने मामले की जांच कर गलत फोन पिकअप कराया और रिफंड प्रोसेस किया।

सीख क्या मिली?

इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया कि ओपन-बॉक्स इंस्पेक्शन बेहद जरूरी है। अगर राजथ डिलीवरी के वक्त ही स्टोरेज वेरिएंट चेक कर लेते तो यह झंझट टल सकता था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि Flipkart जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी को ऐसे वाकयों से बचने के लिए और जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हर ग्राहक सिर्फ एक डील नहीं, बल्कि भरोसा खरीदता है और वही भरोसा बार-बार टूटता दिख रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X