Flipkart Big Billion Days 2026: 23 सितंबर से महासेल! शॉपिंग से पहले ये ट्रिक्स अपनाएं और बचाएं हजारों रुपये
Flipkart Big Billion Days 2026 को लेकर बाजार में सुगबुगाहट तेज हो गई है। सेलर कम्युनिटी में चर्चा है कि यह महासेल 23 सितंबर से शुरू हो सकती है। हालांकि इसे अभी संभावित तारीख ही मानकर चलें, लेकिन अपनी शॉपिंग लिस्ट की तैयारी अभी से शुरू कर दें। अगर फ्लिपकार्ट पिछले साल का पैटर्न दोहराता है, तो Plus और VIP मेंबर्स के लिए 22 सितंबर से ही अर्ली एक्सेस विंडो खुल सकती है। इस शुरुआती बढ़त से अक्सर सबसे बेस्ट मोबाइल डील्स और मनपसंद कलर-स्टोरेज कॉम्बिनेशन मिलना आसान हो जाता है। अगले कुछ दिनों में ऐप बैनर्स के जरिए इसकी ऑफिशियल घोषणा होने की उम्मीद है।
सेल शुरू होने से पहले अपने बैंक कार्ड्स तैयार रखें, खासकर HDFC, ICICI, Axis और SBI। पिछले सीजन्स में बैंक कार्ड्स पर 10 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट मिला था, जिसमें प्रति कार्ड लिमिट और दिन के हिसाब से अलग-अलग स्लैब्स थे। इस बार भी प्रोडक्ट कैटेगरी, पेमेंट मोड और EMI ऑप्शन के हिसाब से शर्तें बदल सकती हैं। इसलिए पेमेंट करने से पहले बैंक ऑफर्स वाले पेज को बुकमार्क कर लें और डिस्काउंट लिमिट, मिनिमम स्पेंड व बाहर रखे गए प्रोडक्ट्स की शर्तें ध्यान से पढ़ लें।

Flipkart Big Billion Days: विशलिस्ट, सुपरकॉइन्स और अर्ली एक्सेस
जो भी सामान खरीदना है, उसकी विशलिस्ट आज ही तैयार कर लें और प्राइस ड्रॉप व रीस्टॉक से जुड़े ऐप अलर्ट्स ऑन रखें। अर्ली एक्सेस का फायदा उठाने के लिए अपना SuperCoins बैलेंस और Plus टियर स्टेटस जरूर चेक कर लें। ध्यान रखें कि फ्लिपकार्ट की शर्तों के मुताबिक अर्ली एक्सेस से सिर्फ सेल में जल्दी एंट्री की गारंटी मिलती है, किसी खास डील या स्टॉक की नहीं। इसके अलावा, फेस्टिव इवेंट्स के दौरान UPI टास्क और गेमिंग फीचर्स के जरिए आप छोटे-मोटे एक्स्ट्रा बोनस भी हासिल कर सकते हैं।
Flipkart Big Billion Days: नो-कॉस्ट EMI की फीस और एक्सचेंज का गणित
पेमेंट करने से पहले 'नो-कॉस्ट EMI' के गणित को अच्छी तरह समझ लें। उदाहरण के लिए, अगर सेल में कोई फोन 24,999 रुपये का है और बैंक इंस्टेंट डिस्काउंट की मैक्सिमम लिमिट 1,750 रुपये है, तो फोन की इफेक्टिव कीमत 23,249 रुपये होगी। लेकिन कई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 199 से 999 रुपये तक की प्रोसेसिंग फीस और उस पर GST जोड़ देते हैं। नो-कॉस्ट EMI में ब्याज तो माफ हो जाता है, लेकिन यह फीस और टैक्स आपको ही चुकाना पड़ता है। अगर पुराना फोन एक्सचेंज करना है, तो अभी से उसकी एक्सचेंज वैल्यू चेक कर लें; यह फोन के मॉडल, कंडीशन और सेलर पर निर्भर करती है।
किसी भी लिस्टिंग से खरीदारी करने से पहले सेलर की क्रेडिबिलिटी और रिटर्न विंडो जरूर चेक करें। हमेशा मजबूत रीसेंट रेटिंग्स वाले 'Flipkart Assured' या 'Brand Assure' बैज वाले सेलर्स को ही तरजीह दें। मोबाइल फोन्स पर आमतौर पर 7 दिनों की रिप्लेसमेंट विंडो मिलती है, ओपन-रिटर्न नहीं; इसलिए फोन मिलते ही उसे तुरंत चेक कर लें। किसी भी क्लेम या डोरस्टेप वेरिफिकेशन को आसान बनाने के लिए ओरिजिनल बॉक्स, इनवॉइस और IMEI नंबर की तस्वीरें संभालकर रखें। फ्लिपकार्ट के आधिकारिक टीज़र आते ही हम आपके लिए दिन के हिसाब से पूरा डील ट्रैकर जारी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
