Home
News

Flipkart Big Billion Days धमाका: iPhone 16 Pro Max मिलेगा 1 लाख से नीचे?

अगर आप लंबे समय से iPhone 16 Pro Max खरीदने का मन बना रहे थे लेकिन इसकी भारी-भरकम कीमत आपको रोक रही थी, तो अब खुश होने का मौका है। Flipkart ने अपनी आने वाली Big Billion Days Sale का एक नया बैनर जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

बैनर में दिख रही कीमत सिर्फ पांच अंकों में है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार iPhone 16 Pro Max की कीमत ₹1 लाख से नीचे जा सकती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

iPhone 16 Pro Max मिलेगा 1 लाख से नीचे?

कितनी हो जाएगी कीमत

फिलहाल iPhone 16 Pro Max का 256GB वेरिएंट 1,37,900 रुपये में Flipkart पर लिस्टेड है। ऐसे में अगर यह सेल में 1 लाख से कम में मिलता है तो यह अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट साबित हो सकता है। हालांकि Flipkart ने साफ तौर पर कुछ भी नहीं बताया है।

कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया कि यह ऑफर सीधे डिस्काउंट के रूप में मिलेगा या फिर इसमें exchange offer और bank deals को जोड़कर कीमत घटाई जाएगी।

iPhone 16 Pro Max Features

यह फोन 6.9 इंच का Super Retina XDR Display लेकर आता है। इसमें Apple का नया A18 Pro Chip है जो 6-core प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल लेंस कैमरा सेटअप है, जिसमें दो 48MP सेंसर और एक 12MP शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

डिजाइन की बात करें तो यह हमेशा की तरह प्रीमियम है, जो इसे साल का सबसे चर्चित iPhone बनाता है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर कितने लोग इस बार flagship iPhone under 1 lakh का सपना पूरा कर पाएंगे। इतना तो तय है कि Flipkart की इस सेल पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X