तैयार हो जाइए क्योंकि आ रहा है फ्लिपकार्ट का 'बिग बिलियन डेज'
तैयार हो जाइए सामान की लिस्ट लेकर क्योंकि ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट हर साल ही तरह इस साल भी 'द बिग बिलियन डेज' सेल 16 से 21 अक्टूबर तक ले कर आ रही है । कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छह दिन की इस सेल में हम मौजूदा और नए ग्राहकों को कई प्रोडेक्ट उपलब्ध कराएंगे, उन्हें इन उत्पादों पर बेहतर मूल्य मिल सकेगा। इसके अलावा इस आयोजन के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (MSME) तथा अन्य विक्रेताओं को भी वृद्धि का अवसर मिलेगा।

फ्लिपकार्ट की प्रतिद्वंद्वी Amazon.in द्वारा अपने सेल की तारीख अगले सप्ताह घोषित किए जाने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओंर ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील अपनी पहले सेल अक्टूबर के मध्य में नवरात्रि के दौरान करेगी। इसके अलावा कंपनी दो अन्य सेल का आयोजन अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में करेगी। ई-कॉमर्स कंपनियों के सालाना कारोबार का एक बड़ा हिस्सा त्योहारी सीजन के दौरान आता है।
इस दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों ऑर्डरों में बढ़ोतरी के प्रबंधन को उल्लेखनीय निवेश करती हैं। दशहरा से दिवाली तक ये कंपनियां कई बार सेल का आयोजन करती हैं। त्योहारी सीजन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम फर्निशिंग उत्पादों की मांग काफी तेज रहती है। रेडसीर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल त्योहारी सीजन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री का आंकड़ा दोगुना होकर सात अरब डॉल पर पहुंच सकता है।

पिछले साल यह आंकड़ा 3.8 अरब डॉलर रहा था। फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ''त्योहारी सीजन के दौरान यह आयोजन फ्लिपकार्ट की ग्राहकों को मूल्य उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें एमएसएमई क्षेत्र तथा विक्रेताओं को वृद्धि का अवसर मिलेगा। साथ ही ई-कॉमर्स के जरिये रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा।
Big Billion Days sale में कहां कितनी छूट मिलेगी
वैसे तो Big Billion Days सेल में लगभग हर तरह के प्रोडेक्ट पर आपको कुछ न कुछ छूट मिलेगी लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान पर सबसे ज्यादा 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी इसके अलावा अगल आप टीवी और दूसरे होम एप्लायंस खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसमें 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। लैपटॉप पर भी इस बार की सेल में 60 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications







