Flipkart Big Billion Days sale 2020: बेस्ट डील्स और डिस्काउंट के साथ मिलेगा कंफर्म कैशबैक
अमेज़न की तरह ही फ्लिपकार्ट ने भी घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत में अपनी बिग बिलियन डेज़ सेल की शुरुआत करेगा। इस बिक्री के लिए, कंपनी ने ग्राहकों को हर खरीद पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट देने का फैसला किया है। आपको बता दें कि ऐसा ही ऑफर अमेज़न ने भी देने की बात कही है। हालांकि फ्लिपकार्ट ने इस बार के त्योहारी सेल में ग्राहकों को डिस्काउंट देने के लिए एसबीआई बैंक के साथ साझेदारी की है।
पेटीएम से मिलेगा कंफर्म कैशबैक
इसके अलावा, उसने ग्राहकों को सुनिश्चित यानि कंफर्म कैशबैक की पेशकश करने के लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की है। बिक्री के दौरान, ग्राहकों को मोबाइल, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत बहुत सारे प्रॉडक्ट पर शानदार डील्स और डिस्काउंट ऑफर्स दिए जाएंगे।
कई बैंकों से मिलेगा ऑफर
बिक्री के लिए, फ्लिपकार्ट ने कुछ डिल्स और ऑफर्स की जानकारी देने के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट सेटअप किया है। फ्लिपकार्ट पेज पर, कंपनी ने कुछ डील्स और ऑफ़र लिस्ट किए हैं। इस सेल के दौरान, यह आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत कई बैंकों के माध्यम से नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प की पेशकश करेगा। बजाज फिनसर्व कार्डधारकों के लिए भी नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा उपलब्ध होगी।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में मिलेगा एक्सट्रा डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट ने खुलासा किया है कि कई मोबाइल और टैबलेट पर प्राइस कट और अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, इसके लिए किसी स्पेसिफिक मॉडल की बात अभी तक सामने नहीं आई हैं। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट 1 रुपये में मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान, डिस्काउंटेड अप्लायंसेज प्रोटेक्शन, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर समेत बड़े डिवाइसों पर 80 प्रतिशत तक की छूट देने जा रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज कैटेगरी में बिक्री के दौरान हर दिन नए डील्स के साथ 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इस कैटेगरी में बिक्री पर तीन करोड़ से अधिक प्रॉडक्ट होंगे, जिसमें एक्सचेंज डिस्काउंट भी होगा।
लैपटॉप, टैबलेट पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट
लैपटॉप कैटेगरी में 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। प्रीमियम टैबलेट 27,900 रुपये से शुरू होंगे। वहीं हेडफोन और स्पीकर कैटेगरी में 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। 32 इंच के टीवी 10,999 रुपये से शुरू होंगे।
इस सेल में होगा ज्यादा फायदा
सेल की अवधि के दौरान फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को "क्रेज़ी डील्स" की पेशकश करेगा जो चुनिंदा प्रॉडक्ट्स पर भारी छूट मुहैया करेगा। इस सेल के दौरान "महा प्राइस ड्रॉप" ग्राहकों को सामान्य छूट पर 20 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट यानि डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा "रश ऑवर्स" में ग्राहकों को सबसे कम कीमत में प्रॉडक्ट्स को खरीदने का मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








